India-France के बीच डिफेंस,टेक, हेल्थ और एनर्जी सेक्टर में बड़ी डील!
भारत और फ्रांस (India–France) के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। मुंबई में आयोजित भारत-फ्रांस समिट के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में डिफेंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ और एनर्जी समेत विभिन्न क्षेत्रों में 20 से अधिक समझौतों पर सहमति बनी।
ये समिट भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है, जो अब “स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” के स्तर तक पहुंच चुकी है।
डिफेंस सेक्टर में बड़ी उपलब्धि: H125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन
समिट के दौरान कर्नाटक में H125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।ये परियोजना Airbus और Tata Advanced Systems के संयुक्त उपक्रम के तहत शुरू की गई है।
‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत स्थापित ये यूनिट भारत में एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग को नई दिशा देगी। खास बातये है कि H125 दुनिया का एकमात्र ऐसा हेलीकॉप्टर है जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भर सकता है, और अब इसका निर्माण भारत में होगा तथा इसे वैश्विक बाजार में एक्सपोर्ट किया जाएगा।
India-France संबंधों के लिए टर्निंग पॉइंट हैं 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 भारत और यूरोप के संबंधों के लिए ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा। इस दिशा में कई अहम पहल की घोषणा की गई, जिनमें शामिल हैं:
- इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ
- इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्किलिंग इन एयरोनॉटिक्स
ये संस्थान भारत और France के बीच टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट सहयोग को मजबूत करेंगे।
सिर्फ रणनीति नहीं, विश्वास पर आधारित संबंध
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और France के संबंध सीमाओं में बंधे नहीं हैं। ये साझेदारी “गहरे महासागरों से लेकर ऊंचे पहाड़ों तक” फैली हुई है।

France, भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारों में से एक रहा है। दोनों देशों के रिश्ते आपसी विश्वास, साझा दृष्टिकोण और वैश्विक स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।
मैक्रों ने बताईं India-France संबंधों की तीन खास बातें
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत-France रिश्तों के तीन प्रमुख आधार बताए:
1. विश्वास (Trust)
दोनों देशों के बीच गहरा आपसी भरोसा है, जिसने संबंधों को नई मजबूती दी है।
2. खुलापन (Openness)
टेक्नोलॉजी और इंडो-पैसिफिक जैसे क्षेत्रों में सहयोग, जहां किसी एक देश का वर्चस्व न हो।
3. महत्वाकांक्षा (Ambition)
आईएमईसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और International Solar Alliance जैसी पहलों में संयुक्त नेतृत्व।
पिछले आठ वर्षों में दोनों देशों ने वैश्विक मंच पर कई महत्वपूर्ण पहल मिलकर शुरू की हैं, जिससेये साझेदारी और गहरी हुई है।
नई ऊंचाई पर India-France की दोस्ती
भारत और फ्रांस के बीच हुए 20+ समझौते दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले हैं। डिफेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, स्किलिंग और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में बढ़ता सहयोग न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक स्थिरता और विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।
आने वाले वर्षों में भारत-France साझेदारी विश्व राजनीति और अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभर सकती है।
T-20 WC 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, जानिए क्या है नियम !
