Akshaye Khanna और Bobby Deol बॉक्स ऑफिस पर करेंगे बड़ा धमाल ?
अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और बॉबी देओल (Bobby Deol ) इन दिनों अपने-अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। दोनों कलाकारों ने हालिया फिल्मों में ऐसी दमदार परफॉर्मेंस दी है कि दर्शक उन्हें एक बार फिर साथ देखने की मांग करने लगे हैं। खास तौर पर फिल्म ‘हमराज’ के सीक्वल ‘हमराज 2’ (Humraaz 2)को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
Akshaye Khanna की ‘धुरंधर’ वापसी
अक्षय खन्ना हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने किरदार रहमान डकैत की वजह से सुर्खियों में हैं। इस रोल ने उन्हें फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। वहीं बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में सीमित स्क्रीन टाइम और बिना ज्यादा डायलॉग्स के ऐसा प्रभाव छोड़ा कि उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। दोनों कलाकारों की बढ़ती लोकप्रियता ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ये जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।

जब ‘हमराज 2’ को लेकर सवाल फिल्ममेकर रतन जैन तक पहुंचे, तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में रतन जैन ने कहा कि अगर अक्षय खन्ना और बॉबी देओल के लिए सही और मजबूत स्क्रिप्ट मिलती है, तो वे ‘हमराज 2’ बनाने पर जरूर विचार करेंगे। उनके अनुसार, कहानी ऐसी होनी चाहिए जिसमें दोनों कलाकार उनकी उम्र और इमेज के हिसाब से पूरी तरह फिट बैठें।
‘Bobby Deol, Akshaye Khanna है शानदार कलाकार’
रतन जैन ने दोनों एक्टर्स के साथ अपने पुराने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि बॉबी देओल के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है और अक्षय खन्ना के साथ भी उनका रिश्ता काफी सहज और दोस्ताना है। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय खन्ना फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते हैं। पैसा उनके लिए प्राथमिकता नहीं है, बल्कि अच्छी कहानी ही उनके फैसले का आधार होती है। अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती, तो वे फिल्म को ठुकराने में भी हिचकिचाते नहीं हैं।
वहीं फिल्म ‘हमराज’ में अहम भूमिका निभाने वाली अमीषा पटेल भी पहले सीक्वल को लेकर बयान दे चुकी हैं। उनके मुताबिक, ‘हमराज 2’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लेकिन वो फाइनल हुई है या नहीं, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि साल 2002 में रिलीज हुई ‘हमराज’ में अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म प्यार, धोखा और सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती कहानी के लिए जानी जाती है। आज भी दर्शकों के बीच इस फिल्म की यादें ताजा हैं, और शायद यही वजह है कि फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Trump के खिलाफ Britain समेत एकजुट हुए Europe के 7 बड़े देश, Greenland पर सुना दिया बड़ा फैसला !
Big update on Don 3 : क्या Hrithik Roshan बनेंगे डॉन, Ranveer Singh की हुई छुट्टी?
