PM Modi-Putin का बड़ा संदेश, दुनिया को दिखाएगा नई राह !
दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)की अहम मुलाकात ने भारत–रूस संबंधों को एक नई गति दी। इस मुलाकात में सुरक्षा, तेल, व्यापार, रक्षा सहयोग और आतंकवाद जैसे प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक 100 बिलियन डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य भी निर्धारित किया। पुतिन ने अपनी 10 मिनट लंबी स्पीच में ऊर्जा से लेकर परमाणु तकनीक और वैश्विक आतंकवाद तक कई महत्वपूर्ण बातें रखीं।
1. सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बड़े समझौते
पुतिन ने बताया कि उन्होंने और पीएम मोदी ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक और मानव विकास जैसे क्षेत्रों में कई अहम समझौतों पर सहमति बनाई है, जो दोनों देशों की प्रगति को नई दिशा देंगे।
2. 2030 तक 100 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य
पुतिन ने ये स्पष्ट किया कि भारत–रूस व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक 100 बिलियन डॉलर का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। दोनों देश व्यापार बाधाओं को कम करने की दिशा में भी काम करेंगे।
3.PM Modi ने दी व्यापार में आ रही बाधाओं की सूची
पीएम मोदी ने पुतिन को व्यापार में आ रही रुकावटों की एक विस्तृत सूची दी। पुतिन ने आश्वासन दिया कि रूस इन सभी समस्याओं पर गंभीरता से काम करेगा।

4. भारत को मिलेगी पोर्टेबल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी
रूस भारत को स्मॉल पोर्टेबल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी देने के लिए तैयार है, जो भविष्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और तकनीकी विकास को बढ़ावा देगी।
5. मोदी–पुतिन के मजबूत रिश्तों पर जोर
पुतिन ने कहा कि वे नियमित रूप से पीएम मोदी से फोन पर बात करते हैं और दोनों के बीच खुला संवाद उनकी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाता है।
6. आतंकवाद पर भारत–रूस की एकजुटता
पीएम मोदी ने पहलगाम और क्रोकस सिटी हॉल जैसे आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत–रूस लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते आए हैं। आतंकवाद मानवता पर सीधा हमला है और इसके खिलाफ वैश्विक एकता बेहद जरूरी है।

7. बहुआयामी सहयोग का गहन विश्लेषण
दोनों नेताओं ने रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, संस्कृति और व्यापार सहित अपने सहयोग के पूरे दायरे का गहराई से मूल्यांकन किया।
8. परिणाम आया व्यापक समझौतों के रूप में
पुतिन ने कहा कि इस मुलाकात से कई ठोस समझौते बने हैं, जो भारत–रूस सहयोग की व्यापकता का प्रतीक हैं।
9. आर्थिक सहयोग विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
नई दिल्ली और मॉस्को के बीच हस्ताक्षरित समझौतों का उद्देश्य आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना और ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और निवेश में नई संभावनाएं पैदा करना है।

10. भारत की मेहमाननवाजी पर Putin का आभार
पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और सभी भारतीय अधिकारियों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा आयोजित प्राइवेट डिनर की भी सराहना की।
भारत–रूस संबंधों पर PM Modi का बड़ा संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि भारत–रूस की मित्रता ध्रुव तारे की तरह स्थायी और अडिग है। उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों ने कई ऐतिहासिक पड़ाव पार किए हैं।
यूक्रेन संघर्ष पर पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा शांति का समर्थन करता है और स्थाई समाधान के लिए योगदान देने को तैयार है।
उन्होंने ये भी कहा कि आर्कटिक सहयोग, जहाज निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिज में भारत–रूस की साझेदारी आने वाले समय में नए अवसर पैदा करेगी और युवाओं को रोजगार देगी।
Putin का भारत दौरा: दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम पड़ाव
यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद ये पुतिन का पहला भारत दौरा है। राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता—इन सभी चरणों ने उनकी यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बना दिया।
पीएम मोदी द्वारा एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर पुतिन का स्वागत करना इस रिश्ते की गहराई का बड़ा संदेश माना जा रहा है।
कथावाचक Indresh Upadhyay और शिप्रा की शादी की पहली तस्वीर सामने आई !
