Ind Vs Eng: अगर सेमीफाइनल पर मंडराया बारिश का साया, तो क्या कहते हैं ICC के नियम?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के Eden Gardens में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा और सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला Ind Vs Eng गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में होगा।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम फाइनल का टिकट पक्का करना चाहती है, जबकि इंग्लैंड ने सुपर 8 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
Ind Vs Eng मैच बारिश हुई तो क्या होगा?
क्रिकेट फैंस के मन में बड़ा सवाल यही है कि अगर Ind Vs Eng मुकाबला बारिश की वजह से बाधित या रद्द होता है तो नतीजा कैसे निकलेगा? इस स्थिति के लिए International Cricket Council (ICC) ने स्पष्ट नियम बनाए हैं।
पहले दिन मिलेगा अतिरिक्त समय
- मैच 20-20 ओवर का निर्धारित है।
- तय दिन 90 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है।
- कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है ताकि परिणाम निकल सके।
- जरूरत पड़ने पर ओवर घटाए जा सकते हैं।
रिजर्व डे का नियम
अगर पहले दिन मैच पूरा नहीं हो पाता, तो अगले दिन रिजर्व डे रखा गया है।
- रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
- अगर मैच शुरू हो चुका था, तो वहीं से दोबारा खेल शुरू होगा जहां से रुका था।
- टॉस दोबारा नहीं होगा और प्लेइंग इलेवन भी वही रहेगी।
यदि ओवर घटाकर 17-17 कर दिए गए हों और फिर खेल रुके, तो रिजर्व डे पर उसी स्थिति से मुकाबला जारी रहेगा।
दोनों दिन में भी Ind Vs Eng मैच नहीं हुआ तो?
सबसे अहम स्थिति तब बनेगी जब तय दिन और रिजर्व डे दोनों पर खेल संभव न हो। ऐसे में न तो सुपर ओवर होगा और न ही टॉस से फैसला होगा।
निर्णय सुपर 8 की अंक तालिका के आधार पर लिया जाएगा। अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। इस समीकरण के अनुसार, इंग्लैंड अपने ग्रुप में टॉप रही है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर रहा था, अगर इस नियम को मानने की स्थिति हुई तो इंग्लैंड बिना कोई गेंद खेले हुए भी फाइनल का टिकट हासिल कर सकता है,लेकिन इसकी संभावना फिलहाल ना के बराबर है।
Ind Vs Eng : पुरानी भिड़ंत, नया रोमांच
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की टक्कर पहले भी हो चुकी है। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं 2024 में भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर बाद में ट्रॉफी अपने नाम की।
अब 2026 में Ind Vs Eng मुकाबला एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। क्या टीम इंडिया बदला लेगी या इंग्लैंड फिर बाजी मारेगा — इसका फैसला मैदान पर होगा, बशर्ते मौसम साथ दे।
Iran में एक साथ दफनाई गईं 160 बच्चियां , ट्रंप-नेतन्याहू या खामेनेई कौन है इनका हत्यारा ?
Fringe Theory: Ayatollah Ali Khamenei की मौत की ख़बर झूठी ? Iran का US-Israel के साथ Bluff Game !
Khamenei की शहादत से मिला Iran को घातक हथियार, इन मोर्चों पर घिर गए Trump !
