T20 WC 2026: Ind Vs Pak पर संकट, पाकिस्तान सरकार का फैसला-नहीं खेलेंगे भारत के खिलाफ मैच
T20 WC 2026: Ind Vs Pak मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान सरकार ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन एक अहम शर्त के साथ। सरकारी आदेश के अनुसार पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ होने वाला ग्रुप मैच नहीं खेलेगी।
पाकिस्तान सरकार : T20 WC खेलेंगे,लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में प्रस्तावित था। लेकिन पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद T20 WC 2026: Ind Vs Pak मैच पर असमंजस की स्थिति बन गई है।
पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी।
ICC और BCCI की प्रतिक्रिया का इंतजार
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब तक इस फैसले की कोई आधिकारिक लिखित सूचना आईसीसी को नहीं दी है। आईसीसी किसी भी तरह की कार्रवाई या प्रतिबंध पर तभी विचार करेगा, जब पीसीबी औपचारिक रूप से इस फैसले को साझा करेगा।
फिलहाल T20 WC 2026: Ind Vs Pak को लेकर न तो आईसीसी और न ही बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
ICC पर दोहरे रवैये का आरोप
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पहले ही आईसीसी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि आईसीसी, बीसीसीआई के प्रभाव में फैसले ले रही है। माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला आईसीसी पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बैठक के बाद ऐलान
ये घोषणा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के बीच हुई अहम बैठक के कुछ ही मिनटों बाद की गई। इससे पहले नकवी ने संकेत दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में आएगा।
T20 WC 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले Ind Vs Pak पर मंडराया खतरा
भारत-पाकिस्तान मैच को टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा और हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जाता है। T20 WC 2026: Ind Vs Pak न सिर्फ दर्शकों की नजर में, बल्कि टूर्नामेंट के शेड्यूल और ग्रुप समीकरणों के लिहाज से भी बेहद अहम है।
अब सबकी निगाहें आईसीसी के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह इस पूरे मामले को कैसे हैंडल करता है और क्या भारत-पाकिस्तान मुकाबला किसी और तरीके से संभव हो पाएगा।
Iran में सिलसिलेवार धमाके, कई लोगों की मौत, क्या अमेरिका ने हमला कर दिया ?

