ICC Vs Bangladesh विवाद की पूरी कहानी, 24 घंटे में बदला T20 WC 2026 का पूरा माहौल
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और Bangladesh Cricket Board (BCB) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2026) को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खुली टकराव की स्थिति में पहुंच गया है। महज 24 घंटे के भीतर बांग्लादेश ने जिस तरह से बगावती रुख अपनाया, उसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बांग्लादेश ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वो भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले नहीं खेलेगा, चाहे इसके नतीजे कुछ भी हों।
Bangladesh विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि हाल की कुछ घटनाओं से जुड़ी मानी जा रही है। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाए जाने के बाद दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में तनाव बढ़ा। इसके बाद बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया। यहीं से टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर असहमति खुलकर सामने आई।
21 जनवरी: ICC ने मांग ठुकराई
21 जनवरी को ICC ने स्पष्ट कर दिया कि मेन्स टी20 वर्ल्ड कप तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा। बांग्लादेश द्वारा अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग को ICC बोर्ड ने खारिज कर दिया। ये फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई ICC बोर्ड मीटिंग में लिया गया। ICC का कहना था कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडिया और फैंस की सुरक्षा को लेकर सभी जांच और स्वतंत्र रिपोर्ट्स संतोषजनक हैं। टूर्नामेंट से ठीक पहले वेन्यू बदलना न केवल व्यावहारिक रूप से मुश्किल था, बल्कि इससे भविष्य के ICC आयोजनों के लिए गलत उदाहरण भी बन सकता था।

24 घंटे का अल्टीमेटम
ICC ने BCB के साथ कई दौर की बातचीत का हवाला देते हुए बताया कि सुरक्षा से जुड़ी हर जानकारी साझा की गई थी। इसके बावजूद सहमति नहीं बनने पर ICC ने बांग्लादेश को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया—या तो भारत आकर खेलें या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार रहें।
22 जनवरी: Bangladesh का पलटवार
22 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बीच अहम बैठक हुई। बैठक के बाद साफ ऐलान कर दिया गया कि बांग्लादेश भारत में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा।
आसिफ नजरुल ने तीखे शब्दों में कहा, “ICC ने बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया है। हम झुकेंगे नहीं। खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।” उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलता, तो इसके परिणामों को सभी को समझना चाहिए, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
Bangladesh Cricket Board अपने फैसले पर कायम
BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी इस फैसले की पुष्टि की। बोर्ड और खिलाड़ी चाहते हैं कि भारत में होने वाले उनके मुकाबले श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि ICC इस मांग को मानने के मूड में नहीं दिख रहा।
ICC के नियम और संभावित कार्रवाई
अगर बांग्लादेश बिना वैध कारण के ICC इवेंट में हिस्सा नहीं लेता है, तो उस पर कई तरह की कार्रवाई हो सकती है।
- राजस्व शेयर में कटौती
- ICC रैंकिंग पर नकारात्मक असर
- भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए क्वालिफिकेशन में मुश्किल
सूत्रों के अनुसार, अगर बांग्लादेश बाहर होता है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है।
CM Yogi ने किसे कहा ‘कालनेमि’ ? शंकराचार्य Swami Avimukteshwarananda ने कर दिया खुलासा !
Ind Vs Nz: Abhishek Sharma ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, 5000 T20 रन किए पूरे !
