अमृतसर पहुंचे Sunny Deol… Golden Temple में माथा टेका. एक्टर बोले- ‘ज्ञानी दी चाय पी रहे, चटनी नाल समोसे दा स्वाद चला जांदा’
Amritsar : हर दिल अज़ीज़ और Bollywood में दशकों से गदर मचाने वाले Sunny Deol 13 अक्टूबर की सुबह अमृतसर के Golden Temple में माथा टेकने पहुंचे… उनके साथ बेटे करण देओल और पत्नी भी देखे गए. श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद Sunny Deol ने शहर की मशहूर ‘ज्ञानी दी चाय’ पी और समोसे खाए…
ज्ञानी दी चाय पी रहा……..
जब लोगों ने Video बनाते हुए उनसे पूछा कि यहां क्या कर रहे हैं तो Sunny Deol ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, ‘ज्ञानी, ज्ञानी दी चाय पी रहा…’ चटनी के लिए पूछे जाने पर वो बोले, ‘चटनी नहीं बस चाय और समोसे ही काफी हैं’. फिर बोले अमृतसर आकर दिल खुश हो गया… ‘ज्ञानी दी चाय तो बस वाहेगुरु की मेहर है’. इस दौरान कई फैंस ने Golden Temple और Khalsa College के बाहर सनी पाजी से मिलने की कोशिश की.
फिल्म ‘लाहौर 1947′ की शूटिंग पूरी

Bollywood Actor Sunny Deol अपने बेटे करण के साथ आने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से अमृतसर में थे. शूटिंग पूरी कर वह आज Mumbai रवाना हो गए. यह फिल्म असगर वजाहत के नाटक ‘जिने लाहौर नईं देख्या, ओ जम्या ई नईं’ पर आधारित है जो 1947 के India-Pakistan Partition पर बनी है. फिल्म में Preity Zinta और Abhimanyu Singh भी नजर आएंगे. फिल्म को Amir Khan प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग खालसा कॉलेज, खासा और Atari Railway Station पर की गई है…

