Badshah के ‘टिटरी’ विवाद में Lawrence Bishnoi Gang की ख़तरनाक एंट्री !
Chandigarh : हरियाणवी गाने ‘टिटरी’ को लेकर विवादों में घिरे मशहूर सिंगर-रैपर Badshah की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं। इस विवाद में अब कुख्यात गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के गैंग की एंट्री हो गई है। गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बादशाह को गंभीर धमकी देते हुए कहा है कि अगली बार उन्हें “सीधे माथे में गोली मार दी जाएगी”।

Badshah को Lawrence की धमकी
14 मार्च को हरियाणा के Panipat में असंध रोड स्थित वेस्टर्न यूनियन कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में Randeep Malik और Anil Pandit (USA) के नाम सामने आए हैं।
पोस्ट में कहा गया कि ये फायरिंग हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक “ट्रेलर” है। इसी पोस्ट के अंत में बादशाह को लेकर धमकी भरा संदेश लिखा गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि वो अपने गानों के जरिए हरियाणा की संस्कृति को खराब कर रहे हैं।
पोस्ट में बादशाह को धमकी देते हुए लिखा गया, ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे..’ इसके अलावा पोस्ट में Lawrence Bishnoi Group को सलाम लिखते हुए गैंगस्टर्स के नाम भी लिखे गए हैं.

गाने ‘टिटरी’ से जुड़ा है विवाद
दरअसल, 1 मार्च को बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टिटरी’ रिलीज हुआ था। गाने के बोल और वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया। सबसे पहले इस मामले में शिकायत Haryana State Commission for Women के पास पहुंची। आयोग ने आरोप लगाया कि गाने के बोल और विजुअल्स आपत्तिजनक हैं और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। विवाद बढ़ने के बाद ये गाना कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
Badshah पर महिला आयोग सख्त
हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया (Renu Bhatia) ने पुलिस को निर्देश दिया है कि यदि बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही जरूरत पड़ने पर उनका पासपोर्ट जब्त करने की भी बात कही गई है, ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें।
Badshah ने मांगी थी माफी
देशभर में विरोध बढ़ने के बाद बादशाह ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो एक “प्राउड हरियाणवी” हैं और उनका किसी महिला या समाज का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।
हालांकि माफी के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है और अब गैंगस्टर की धमकी के बाद ये मामला और गंभीर हो गया है।
World War-3 की आहट! 48 घंटे में 3 NATO देशों पर हमला, क्या Trump कराएंगे महायुद्ध ?
US और Trump के दावों की पोल खुली, सरेआम Iran की Top Leadership ने सड़क पर किया मार्च !
