🎬 KING के लिए SRK की तैयारी, 11 दिन में टूटेंगे बड़े रिकॉर्ड !
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आखिरकार अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ (KING) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक छोटे से वीडियो प्रोमो के साथ जानकारी दी कि उनकी फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये तारीख सिर्फ एक डेट नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का सुनहरा मौका मानी जा रही है।

KING की कमाई का गोल्डन पीरियड
24 दिसंबर 2026 को गुरुवार है और इसके अगले ही दिन क्रिसमस का नेशनल हॉलिडे। इसका मतलब है कि फिल्म को ओपनिंग से ही लंबा वीकेंड मिलेगा। आमतौर पर गुरुवार रिलीज फिल्मों के लिए रिस्की मानी जाती है, लेकिन ‘किंग’ के मामले में हालात बिल्कुल अलग हैं। शनिवार और रविवार के बाद फिल्म को सिर्फ वीकडेज में टिके रहना होगा और फिर नया साल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। यानी 24 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक पूरे 11 दिन शाहरुख खान की ‘किंग’ के पास बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने का मौका होगा।

⚔️ हॉलीवुड से क्लैश, लेकिन भरोसा पूरा
‘किंग’ का क्लैश हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ से हो रहा है। इसके बावजूद मेकर्स को किसी तरह की चिंता नहीं है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग और फिल्म की टाइमिंग इसे मजबूती देती है। क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच रिलीज होने वाली फिल्में अक्सर रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हैं।
🔥 क्यों पक्की है KING की तगड़ी ओपनिंग?
फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ टिकट बिकने की कई बड़ी वजहें हैं—
- शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर लीड रोल में नजर आएगी। ये जोड़ी पहले ही कई ब्लॉकबस्टर दे चुकी है।
- सुहाना खान इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। बाप-बेटी को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए खास आकर्षण होगा।

- फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, जिन्होंने ‘पठान’ में शाहरुख को जबरदस्त एक्शन अवतार में पेश किया था।
- सपोर्टिंग कास्ट भी बेहद मजबूत है—रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयल, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा जैसे नाम शामिल हैं।
- शाहरुख खान 2023 के बाद तीन साल में पहली बार थिएटर्स में वापसी कर रहे हैं। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर के बाद फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है।
🎥 KING का कंटेंट चला तो टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
‘किंग’ के लिए माहौल पूरी तरह तैयार है। रिलीज डेट, स्टारकास्ट और डायरेक्टर— तीनों ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दिलाने के लिए काफी हैं। अगर टीजर, ट्रेलर और गानों में दम नजर आया, तो शाहरुख खान एक बार फिर इंडियन सिनेमा के रिकॉर्ड्स नए सिरे से लिख सकते हैं।
China-America दोनों को लगेगा बड़ा झटका, India ने बनाया तगड़ा प्लान !
CM Yogi ने किसे कहा ‘कालनेमि’ ? शंकराचार्य Swami Avimukteshwarananda ने कर दिया खुलासा !
T20 WC 2026: भारत नहीं आएगी Bangladesh की Team, कहा-हम झुकेंगे नहीं !
