सिलसिलेवार धमाके से दहला Iran, बंदर अब्बास समेत कई शहरों में तबाही !
Iran के दक्षिणी हिस्से में स्थित रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास सहित कई इलाकों में हुए भीषण धमाकों से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। आठ मंज़िला रिहायशी इमारत में हुए ज़ोरदार विस्फोट से दो मंज़िलें पूरी तरह ढह गईं, जबकि आसपास खड़ी गाड़ियां और दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन धमाकों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
कहां-कहां Iran में हुए धमाके?
Iran के सरकारी मीडिया के अनुसार, अब तक 6 शहरों से धमाकों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान बंदर अब्बास पोर्ट इलाके में हुआ है। इसके अलावा जिन शहरों में विस्फोट की खबर है, उनमें शामिल हैं—
- बंदर अब्बास
- इश्फहान
- नतांज
- सावे
- पाकदश्त
- परांद, तवरीज और अहवाज
चौंकाने वाली बात ये है कि इश्फहान, नतांज और सावे वे शहर हैं जहां Iran के परमाणु संयंत्र स्थित हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं।
Iran में धमाके की वजह अब तक साफ नहीं
Iran में हुए इन धमाकों की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, बंदर अब्बास के मोअल्लेम बुलेवार्ड इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि ये इमारत IRGC के गेस्ट हाउस से जुड़ी हुई थी, जिससे हमले की आशंका और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने क्या बताया?
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। कई घंटों तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा।

नौसेना कमांडर को निशाना बनाए जाने की आशंका
इन धमाकों में Iran की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के नौसेना कमांडर को निशाना बनाए जाने की भी खबर है। इसके बाद Iran के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने सख्त बयान देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी संभावित हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं।
अमेरिका-Iran तनाव के बीच बढ़ी चिंता
ये घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब America और Iran के बीच तनाव चरम पर है और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। हालांकि, Israel ने साफ कहा है कि Iran में हुए इन धमाकों में न तो इजराइल और न ही अमेरिका की कोई भूमिका है।
Iran का शहर बंदर अब्बास क्यों है अहम?
बंदर अब्बास Iran का सबसे अहम बंदरगाह शहर माना जाता है। ये न सिर्फ व्यापार बल्कि सैन्य और रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां हुए धमाके ने पूरे मिडिल ईस्ट में सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
स्थिति नियंत्रण में, लेकिन सस्पेंस बरकरार
हालांकि Iran के प्रशासन का दावा है कि हालात अब नियंत्रण में हैं, लेकिन जब तक धमाकों की असली वजह सामने नहीं आती, तब तक आशंकाओं का दौर जारी रहेगा।
