UP में गरजीं साध्वी प्राची… कहा-‘ओवैसी की बात छोड़ो, जालीदार टोपी वाले भी बोलेंगे राधे-राधे’. बोलीं जिस दिन Delhi में बैठे दो गुजराती ठान लेंगे, उस दिन Bengal में बनने वाली मस्जिद भी हटा देंगे.
Baghpat. विश्व हिंदू परिषद की नेता और अपने विस्फोटक बयानों के लिए मशहूर साध्वी प्राची ने एक बार फिर से धमाका कर दिया है… यूपी वेस्ट के बागपत में आयोजित राष्ट्रीय RSS के शताब्दी समारोह में पहुंचीं Sadhvi Prachi ने मंच से भाषण के दौरान पश्चिम बंगाल, बाबरी मस्जिद और AIMIM चीफ ओवैसी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि नया हंगामा खड़ा हो गया है. साथ ही साध्वी के इस बयान पर राजनीति भी शुरू हो गई है.
जालीदार टोपी भी ‘राधे-राधे’ बोलेगी

Sadhvi Prachi ने कहा कि, “जिस दिन दिल्ली में बैठे दो गुजराती ठान लेंगे… उस दिन ओवैसी तो छोड़िए, जालीदार टोपी वाले भी राधे-राधे बोलेंगे. इसी के साथ ममता दीदी के राज्य पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद बनाने के ऐलान पर साध्वी ने कहा कि, “जैसे हमने 550 साल पुराना बाबरी ढांचा हटा दिया था, वैसे ही इस बाबरी मस्जिद को भी से हटा देंगे”. Sadhvi Prachi ने दावा किया कि West Bengal में सरकार बनने के बाद नई बाबरी हटा दी जाएगी.
“कश्मीरी हिंदू हथियार उठा लेता तो…”
Kashmir मुद्दे पर बोलते हुए साध्वी ने कहा कि, “अगर उस वक्त कश्मीरी पंडितों ने भी हथियार उठा लिए होते, तो आज घाटी हिंदुओं से खाली नहीं होती. साध्वी के इस बयान को लेकर भी राजनीतिक हलकों से भी आवाजे उठने लगी हैं. उन्होंने RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वालों को भी करारा जवाब दिया और कहा कि, “जो लोग RSS पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं उनका ना धर्म एक है, और ना उनका बाप एक है”.
मोहन भागवत के बयान का समर्थन

हिंदू राष्ट्र का अर्थ किसी के अधिकार छीनना नहीं… साध्वी प्राची ने Mohan Bhagwat के इस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि, “भागवत जी ने जनसंख्या को लेकर बिल्कुल ठीक कहा है… हमें भी तो अपनी जनसंख्या बढ़ाने का पूरा हक है. हिंदू राष्ट्र का मतलब किसी के अधिकार छीनना नहीं है, बल्कि देश की प्राचीन सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है. India का संविधान सभी को समान अधिकार देता है. देश की सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है.
साध्वी के बयान पर शुरू हुई सियासत
VHP नेता साध्वी प्राची के इन विस्फोटक बयानों के बाद राजनीतिक गलियारे में हंगामा खड़ा हो गया है… विपक्षी दलों ने साध्वी के बयानों को भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया है… जबकि उनके समर्थकों की भी कोई कमी नहीं है… उनका कहना है कि साध्वी ने अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता के अनुसार ये बयान दिया है. कुल मिलाकर बागपत से उठी ये चिंगारी UP से लेकर Bengal तक शोले का रूप लेती नजर आ रही है जो आने वाले समय में माहौल बिगाड़ने का काम भी कर सकती है.
