Rehan Vadra और Aviva Baig की सगाई की चर्चा तेज !
देश के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार गांधी–वाड्रा परिवार में जल्द ही खुशियों की शहनाई गूंज सकती है। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) की सगाई की ख़बरें सुर्खियों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रेहान वाड्रा लंबे समय से अपनी दोस्त अवीवा बेग (Aviva Baig) के साथ रिश्ते में हैं और अब दोनों ने अपने इस रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने का फैसला कर लिया है।
Rehan Vadra-Aviva Beg का सात साल पुराना रिश्ता
जानकारी के अनुसार रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले करीब सात वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर अपनी सहमति दे दी है। पारिवारिक मंजूरी मिलने के साथ ही सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
कौन हैं अवीवा बेग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता इमरान बेग एक जाने-माने कारोबारी बताए जाते हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। बताया जाता है कि नंदिता बेग के गांधी–वाड्रा परिवार से पहले से करीबी संबंध रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन से जुड़े काम में भी योगदान दिया था। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच वर्षों से अच्छे संबंध बताए जाते हैं।

राजस्थान में निजी आयोजन की तैयारी
सगाई को लेकर ये भी खबर सामने आई है कि गांधी–वाड्रा परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा सहित परिवार के कई सदस्य दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए वहां पहुंचे और रणथंभौर नेशनल पार्क के पास स्थित एक होटल में ठहरे हैं। माना जा रहा है कि यहां दो से तीन दिन का एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है, जिसमें सगाई के साथ-साथ नए साल का जश्न भी मनाया जाएगा।
जनवरी 2026 में हो सकती है सगाई
हालांकि अभी तक सगाई की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जनवरी 2026 की शुरुआत में सगाई होने की संभावनाएं हैं। ये आयोजन पूरी तरह निजी रखा जाएगा, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान शामिल हो सकते हैं।
25 वर्षीय रेहान वाड्रा राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं। वो एक इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं और ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से सोलो एग्जीबिशन भी कर चुके हैं। रेहान को नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग का शौक है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की, इसके बाद देहरादून और लंदन से आगे की शिक्षा प्राप्त की।
Aviva Baig हैं फोटोग्राफर
अवीवा बेग ने भी अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है। उन्होंने मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की है। अवीवा को भी फोटोग्राफी में गहरी रुचि है और वो एक फोटोग्राफर के तौर पर सक्रिय हैं। दोनों की रुचियां मिलने की वजह से ये जोड़ी कला और रचनात्मकता के स्तर पर भी एक-दूसरे से जुड़ी मानी जाती है।
गांधी–वाड्रा परिवार में खुशी का माहौल
कुल मिलाकर, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की खबरों ने गांधी–वाड्रा परिवार में खुशी का माहौल बना दिया है। यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा, तो आने वाले समय में ये रिश्ता आधिकारिक रूप ले सकता है और देश के चर्चित राजनीतिक परिवार में एक नया पारिवारिक अध्याय जुड़ जाएगा।
Justice for Anjel Chakma: नफरत अचानक नहीं फैलती, एंजेल चकमा की मौत ने देश को आईना दिखाया !
