2025 में अक्षय कुमार से आगे निकले रणवीर सिंह… Box Office पर काफी धूम मचाई. अकेले ‘धुरंधर‘ की कमाई अक्षय की 4-4 फिल्मों पर पड़ी भारी.
Mumbai : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी Akshay Kumar हर साल 4-5 फिल्में रिलीज करते हैं करोड़ों कमाते हैं. हाल ही में गुज़रे साल 2025 में भी ऐसा ही देखने को मिला था और अब आ चुके नए साल 2026 में भी उनकी कम से कम 4 फिल्में बड़े पर्दे में दस्तक देंगी. लेकिन यहां टेंशन वाली खबर ये है कि पिछले साल रिलीज़ हुई Akshay की चार फिल्में मिलकर भी Ranveer Singh की एकलौती फिल्म का मुकाबला नहीं कर पाईं. अक्षय कुमार 2025 में Box Office पर 4-4 बार आए. लेकिन, फिर भी एक बार आए Ranveer को हरा न पाए.
खिलाड़ी पर भारी पड़ा ‘धुरंधर’

यहां बात हो रही है Ranveer Singh की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी फिल्म ‘धुरंधर’ की. भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने के बाद अब Dhurandhar वर्ल्डवाइड हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. इसने शाहरुख खान की फिल्म ‘Jawan’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब ये सिर्फ आमिर खान की ‘Dangal’ से कमाई में पीछे है. Dhurandhar ने 2025 की भी सभी फिल्मों को धोबी पछाड़ दे डाली और Akshay Kumar की भी चारों फिल्मों का अकेले ही काम तमाम कर डाला. जितनी कमाई Akshay की चारों फिल्में न कर पाईं, उससे ज्यादा धुरंधर ने अकेले बटोर ली है और वो अब भी जारी है.
अक्षय की चार, रणवीर की एक

Akshay Kumar की साल 2025 में जो चार फिल्में रिलीज हुई थीं, उनके नाम है Sky Force, Kesari Chapter 2, Housefull 5 और Jolly LLB 3. सबसे पहले स्काई फोर्स आई थी. इस फिल्म ने India में 112.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 150 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद आई Kesari Chapter 2 की कमाई दुनियाभर में 145 करोड़ रुपये हुई थी. वहीं Housefull 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 292 करोड़ रुपये हुआ था. जबकि Jolly LLB 3 की कमाई 170 करोड़ रही. चारों फिल्मों ने मिलकर 757 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
जारी है ‘धुरंधर’ का कसाईनुमा कहर

Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ सारा अर्जुन, Sanjay Dutt, आर माधवन, Akshay Khanna और अर्जुन रामपाल भी हैं. इसका डायरेक्शन किया है Aditya Dhar ने. 140 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी Dhurandhar की भारत में अब तक कमाई 750 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1160 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. तो इस तरह से धुरंधर पड़े ना खिलाड़ी कुमार पर भारी… क्या कहते हैं आप.?
