Pushpa 2 Premiere Stampede Case में Allu Arjun बुरे फंसे !
Pushpa 2 Premiere Stampede Case Update
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में फिल्म Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में बड़ा पुलिस एक्शन सामने आया है। हैदराबाद पुलिस ने संध्या 70mm थिएटर में हुई इस दर्दनाक घटना की जांच पूरी कर ली है और 24 दिसंबर को नम्पल्ली कोर्ट में 100 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में साउथ सुपरस्टार Allu Arjun समेत कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने जानकारी दी कि इस मामले में फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन, उनके मैनेजर, पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड, फैन एसोसिएशन के प्रतिनिधि, थिएटर मालिक, स्टाफ, इवेंट ऑर्गनाइजर और आठ बाउंसरों को नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नौ लोगों को अग्रिम जमानत मिलने के बाद नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं।
जांच में सामने आईं गंभीर खामियां
पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि जांच के दौरान संध्या 70mm थिएटर में कई स्तरों पर लापरवाही सामने आई है। Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, प्लानिंग और इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन में गंभीर खामियां पाई गईं। चार्जशीट में साफ तौर पर बताया गया है कि थिएटर मैनेजमेंट और इवेंट से जुड़े लोगों ने हालात को संभालने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।
Allu Arjun और टीम की भूमिका पर सवाल
चार्जशीट में Allu Arjun, उनके मैनेजर और निजी सुरक्षा स्टाफ की भूमिका का भी विस्तार से जिक्र किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना के समय आरोपी कहां मौजूद थे, उन्होंने क्या कदम उठाए और घटना के बाद उनकी गतिविधियां क्या रहीं—इन सभी पहलुओं को दस्तावेजों में दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि समय रहते सही फैसले लिए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

Pushpa 2 Premiere Stampede Case: कैसे हुई थी भगदड़?
4 दिसंबर को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली इलाके में स्थित संध्या थिएटर में Pushpa 2 की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर Allu Arjun के पहुंचने की खबर से उनके फैंस की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन को भी एक दिन के लिए जेल जाना पड़ा था।
अब कोर्ट के फैसले पर नजर
हैदराबाद पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में अदालत की सुनवाई और फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं। Pushpa 2 जैसे बड़े इवेंट में हुई ये त्रासदी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशासन दोनों के लिए एक बड़ा सबक मानी जा रही है।
Priyanka Chopra का बड़ा खुलासा: 1300 करोड़ में बन रही राजामौली की ‘वाराणसी’ !
