रंग लाएगी Punjab Government की पहल , खुलेंगे निवेश के द्वार !
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने कनाडाई निवेशकों और उद्यमियों को राज्य में निवेश के लिए विशेष सुविधाएं देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि कनाडा के उद्यमियों को व्यापार, उद्योग और निवेश के हर क्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसी उद्देश्य से कनाडा के प्रतिनिधिमंडल को 13 से 15 मार्च 2026 तक प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित होने वाले निवेशक सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पहल भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय सहयोग के एक नए युग की शुरुआत करेगी, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी।
Canada और Punjab के रिश्तों को मिलेगा नया आयाम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडा, विशेषकर ब्रिटिश कोलंबिया के साथ व्यापारिक संबंधों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा हमेशा भारत और पंजाब का भरोसेमंद साझेदार रहा है। इस मजबूत रिश्ते को आगे बढ़ाना दोनों क्षेत्रों के व्यवसायों और आम नागरिकों के हित में है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार कनाडाई बिजनेसमैन के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है और इस साझेदारी को और ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है।
एग्रो-प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल में Punjab अग्रणी
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब एग्रो-प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग उपकरण, आईटी सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी राज्य है। मजबूत बुनियादी ढांचा और अंग्रेजी भाषा में दक्ष कुशल कार्यबल पंजाब को कनाडाई निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाता है।
उन्होंने कहा कि बिजनेस करने में आसानी के मामले में पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और “इन्वेस्ट पंजाब” के माध्यम से निवेशकों को सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम और हर स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और नवीकरणीय ऊर्जा में साझेदारी के अवसर
मुख्यमंत्री मान ने शिक्षा और कौशल विकास को महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि अनुसंधान और व्यावसायिक प्रशिक्षण में कनाडाई विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी से बड़े बदलाव संभव हैं।
स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल उपकरण और टेलीमेडिसिन में कनाडाई कंपनियों के लिए पंजाब में अपार संभावनाएं हैं।

नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब सोलर पार्कों और बायो-एनर्जी परियोजनाओं में संयुक्त उपक्रमों का स्वागत करता है।
एग्री-टेक और आईटी में निवेश की व्यापक संभावनाएं
आईटी और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में पंजाब में साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एग्री-टेक परियोजनाओं में सहयोग की असीम संभावनाएं हैं। साथ ही, पंजाब से निर्यात होने वाले गेहूं, चावल, किन्नू, लीची और प्रोसेस्ड फूड उत्पादों की कनाडाई बाजार में भारी मांग है, जिससे कृषि-आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
प्रवासी पंजाबियों की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडा में बसे पंजाबी प्रवासियों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि वे व्यापारिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं। पंजाब सरकार सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा को प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया। इस सम्मेलन में विशेष व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, क्षेत्रीय सत्र और उच्च-स्तरीय गोलमेज़ बैठकें आयोजित की जाएंगी, जो व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देंगी।
इसके साथ ही, अग्रणी कनाडाई विश्वविद्यालयों को मोहाली में अपने परिसर स्थापित करने और कनाडाई तकनीकी व सेवा कंपनियों को आईटी,आईटीईएस संचालन तथा वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Dhirendra Krishna Shastri: RSS न होता तो इतने हिंदू भी न बचते…
बड़ बोले Trump की खुल गई पोल, Iran पर हमले के लिए तैयार नहीं US Army !
