Punjab से आई एक बुरी खबर… पटियाला में पूर्व IG अमर सिंह चहल ने की सुसाइड की कोशिश. खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट भी लिखा. 8 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की कही बात
Mohali : पंजाब के पटियाला में Punjab Police के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल अमर सिंह चहल खुद को गोली मार ली है… ये खबर सामने आते ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. अपने पटियाला आवास में वे गंभीर रूप से घायल मिले जिसके बाद परिवार वालों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए Park Hospital में पहुंचाया जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मिला 12 पेज का सुसाइड नोट

Punjab Police को घटनास्थल से एक 12 पेज का Suicide Note मिला है जिसमें उन्होने ऑनलाइन ठगी की वहज से हो रही आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है. हालांकि पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पहले जांच सभी पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा. इसी के साथ Punjab Police के अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है और तमाम जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं. इसके अलावा पूर्व IG के परिवार और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही घटना सही कारणों का पता चल सकेगा.
पूर्व IG की DGP से अपील
हादसे के बारे में पूछताछ कर रही Punjab Police को अमर सिंह के परिवारवालों ने बताया कि वो ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए थे. उस वारदात में 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी. इसी बात का जिक्र पूर्व IG ने अपने 12 पन्नों के सुसाइड नोट में भी किया है. अमर सिंह ने Punjab DGP के नाम ये लेटर लिखा है. साथ ही मामले में तुरंत ध्यान देने की अपील की गई है.
फरीदकोट मामले में आरोपी

आपको बता दें Amar Singh Chahal साल 2015 के फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपी हैं. उस मामले में 24 Feb 2023 को ADGP LK Yadav के नेतृत्व में Punjab Police की स्पेशल टीम ने फरीदकोट की एक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें चहल के अलावा पंजाब के कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल किए गए थे.
