Prayagraj Magh Mela Fire: भीषण माघ मेले में आग से अफरा-तफरी मची
Prayagraj Magh Mela Fire Update
प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेक्टर-5 स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में अचानक भीषण आग (Prayagraj Magh Mela Fire) लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लगभग 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग लगते ही मेले में मौजूद कल्पवासियों और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मुख्य शिविर में मौजूद करीब 50 कल्पवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की भयावो ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 5 किलोमीटर दूर से भी धुएं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के अन्य शिविरों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि मकर संक्रांति से पहले माघ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा शिविरों में बिजली से जुड़े उपकरणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Rohit Sharma-Virat Kohli और Gautam Gambhir विवाद पर बड़ा अपडेट !
The Raja Saab को कमाने होंगे इतने करोड़, नहीं तो हो जाएगी flop!
Iran Crisis: Over 100 killed in Iran, Israel on alert, Trump could attack at any time!
