Haryanvi Dancer प्रांजल एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई… वजह है गुस्सा. वायरल हो रहे वीडियो में प्रांजल स्टेज पर बुरी तरह भड़कती नजर आईं. क्यों डांसर ने दर्शकों को लगाई फटकार?
Chandigarh : Haryanvi Singer Dancer Pranjal Dahiya एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं… अपनी खूबसूरती और डांस से करोड़ों दिलों पर राज करने प्रांजल इस बार अपने गुस्से को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में उनके एक Live Performance के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए थे और लाइन क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे… ये बात Pranjal से बर्दाश्त नहीं हुई… स्टेज परफॉर्मेंस छोड़ प्रांजल ने भरे मंच से ही मनचलों को ऐसा करारा जवाब दिया जो सुर्खियां बन गया.
क्यों आया प्रांजल दहिया को गुस्सा?

दरअसल हरियाणवी स्टार प्रांजल एक स्टेज शो में LIVE Perform कर रही थीं. उनके मंच के ठीक सामने मौजूद भीड़ में कुछ लोग लगातार शोर मचा रहे थे और Pranjal के साथ बदतमीजी की कोशिश कर रहे थे. ऐसे में प्रांजल दहिया के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने Stage से ही वहां मौजूद दर्शकों खरीखोटी सुनाई, जिसमें बुजुर्ग भी शामिल थे. अब प्रांजल का ये Video Social Media पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ताऊ… तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं

Video में प्रांजल ये कहते हुए सुनाई दे रही हैं “आपकी भी बहू-बेटी है… और ताऊ तू… तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं. मुंह ना फेर जैकेट वाले तुम्हें ही से कह रही हूं मैं… थोड़ा कंट्रोल में रहें”. इसके बाद प्रांजल ने एक और शख्स से कहा और सर आप कृप्या स्टेज पर ना आएं. आप थोड़ा पीछे रहेंगे, हमारी परफॉर्मेंस अभी बची हुई है. रिक्वेस्ट है कि आप खुलकर एंजॉय करें, लेकिन हमारे साथ सहयोग भी करें.
प्रांजल के सपोर्ट में उतरे फैंस
हरियाणा में Pranjal Dahiya इस वक्त किसी सेंसेशन से कम नही हैं… अक्सर उनके फैंस उनके लेटेस्ट वीडियो और गानों को इंतज़ार करते हैं. ऐसे में जो स्टेज पर उनके साथ हुआ, और वो वीडियो जैसे ही Internet वायरल हुआ, प्रांजल के तमाम फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए. कुछ लोग Pranjal के इस स्टैंड की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग एक्ट्रेस को ‘घमंडी’ बता कर टार्गेट कर रहे हैं. कुछ Users लिख रहे हैं कि प्रांजल ने बिल्कुल सही किया… कलाकार को खिलौना नहीं समझना चाहिए. तो वहीं कुछ लिख रहे हैं, ‘India में कैसे लोग हैं? इन लोगों की ये मानसिकता है.’
‘मेरा बालम थानेदार’ से मिली पहचान

आपको बता दें पूरे उत्तर भारत में अपने हुस्न और डांस से तहलका मचाने वाली Pranjal Dahiya कभी टिक-टॉक पर वीडियोज बनाती थी… यहीं से वो इतनी फेमस हुईं कि उन्हें हरियाणवी गानों के ऑफर मिलने लगे. “मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी” “कोका” और “52 गज का दामन” जैसे गानों से उन्हे अच्छी खासी शोहरत और पहचान मिली. उनका पहला गाना भी सुपर डुपर हिट रहा. और अब तो उनकी डिमांड हरियाणा पंजाब से निकल कर यूपी बिहार और विदेशों में भी होने लगी है और एक्टर अच्छी खासी मात्रा में Live Shows करने लगी हैं.
