PM Modi Parliament Speech. “मोदी तेरी कब्र खुदेगी…” विपक्ष से PM का तीखा सवाल. ये कैसी मोहब्बत की दुकान, जो मेरी कब्र खोदना चाहती है? Nehru ने शुरुआत कराई थी.
Rajya Sabha में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला… “इनके वक्त Deal यानी बोफोर्स घोटाला, हमारे वक्त Deal मतलब गर्व की बात”. 4 दिन से विपक्ष का हंगामा और वॉकआउट जारी, कामकाज ठप.
New Delhi : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. PM Modi की स्पीच के दौरान विपक्ष ने हमेशा की तरह नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी दल के नेताओं का कहना था कि “विपक्ष के नेता Rahul Gandhi को बोलने दिया जाए, सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी”. इस पर प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि “खड़गे जी की उम्र देखते हुए, उन्हें बैठकर ही नारे लगाने की इजाजत दी जाए”. पीएम के ये बोलत ही विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया.
1 घंटा 27 मिनट बोले पीएम मोदी

राज्यसभा में आज प्रधानमंत्री मोदी ने 1 घंटा 27 मिनट का भाषण दिया. PM Modi ने कहा कि “ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है जो मेरी की कब्र खोदने की बात करते हैं. ये सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का अपमान नहीं है क्या?” इसके आगे पीएम मोदी बोले – “TMC, Congress, Left, DMK दशकों से केंद्र में सत्ता का हिस्सा रहे हैं. उनकी पहचान क्या बनी… उनके वक्त डील के नाम पर बोफोर्स और घोटाले ही याद आते है. और आज डील की चर्चा गौरव से होती है”
राज्यसभा में PM के भाषण की बड़ी बातें…
कांग्रेस के PM के पास सोच नहीं थी – लालकिले से दिए Congress के प्रधानमंत्रियों के भाषणों को याद कर लीजिए… इससे पता चल जाएगा कि उनके पास कोई Vision नहीं था. हमारी सारी ताकत उनकी गलतियां सुधारने में खर्च हो जाती है. उस दौर में दुनिया के मन में हमारी जो Image बनी थी, उसे मिटाने में आज भी बहुत मेहनत करनी पड़ रही है.
देश Reform Express पर सवार है – आज देश नीति के आधार पर चल रहा है… Reform, Perform और Transform के मंत्र पर चलते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं… सच्चाई ये है कि देश Reform Express पर सवार होकर दुनिया से बरारबरी करने को तैयार है. MSME का नेटवर्क जितना बढ़ा है, उससे दुनिया का भरोसा भी दोगुनी गति से बढ़ रहा है.
EU और America Trade Deal गर्व का विषय – आज भारत दुनिया के हर छोटे बड़े देश के साथ Trade Deal कर रहा है. पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 सबसे बड़े और अहम देशों के साथ Trade Deal साइन की हैं. एक साथ 27 देशों के साथ डील साइन की है. इसमें European Union और USA से डील भी शामिल है. कांग्रेस के समय बोफोर्स डील होती थी. लेकिन आज होने वाली डील गर्व का विषय है.
Nehru ने शुरुआत कराई, उद्घाटन मैंने किया – मैं Congress की इम्प्लीमेंट नीति की मिसाल देना चाहता हूं. Gujarat के लिए जब Narmada Dam की योजना बनाई गई, तब मैं पैदा भी नहीं हुआ था. Sardar Patel के निधन के बाद नेहरू जी ने इसकी शुरुआत कराई. कमाल की बात है कि जब मैं PM बना तब इसका उद्घाटन किया. मैंने CM रहते हुए इस डैम के लिए 3 दिन तक अनशन किया था. किसानों के लिए मैंने खुद को भी दांव पर लगा दिया था.
आज NPA 1% से नीचे है – साल 2014 से पहले नेता लोगों के फोन जाते थे और उनके नाम पर लोन मिल जाता था. गरीब लोग तो Bank के दरवाजों से ही लौट जाते थे. कांग्रेस राज में Banking Sector तबाही के कगार पर था. मैं PM बना तो बैंकों को भरोसे में लिया. आज Non Performing Asset 1% से भी नीचे है. बैंकों का प्रॉफिट Record पर है.
लोकसभा में भाषण के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास

इससे पहले बुधवार शाम 5 बजे PM Modi ने लोकसभा में भी स्पीच देनी थी लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते Speaker Om Birla ने भाषण टाल दिया. स्पीकर ने कहा कि “सदन में PM के साथ कुछ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी, इसलिए भाषण को टाला गया है”. इसके बाद आज लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव को बिना PM Modi के जवाब के पारित कर दिया.