BJP के नए Boss Nitin Nabin
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को Nitin Nabin के रूप में नया Boss मिल गया है. PM Modi, JP Nadda, Rajnath Singh की मौजूदगी में नबीन नए अध्यक्ष बन गए. नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए PM Modi ने कहा कि “आज से यही मेरे Boss हैं और मैं इनका कार्यकर्ता. हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं लेकिन आदर्श नहीं बदलते”.

अटल, आडवाणी, जोशी को किया याद
Nitin Nabin के बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए PM Modi ने कहा, “मैं नबीन को दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. BJP संगठन पर्व पर पीएम मोदी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्षों का सफर याद करते हुए कहा, “वाजपेयी जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में BJP ने 0 से लेकर शिखर तक का सफर देखा है. इस सफर में Venkaiah Naidu और Nitin Gadkari सहित हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया. राजनाथ के नेतृत्व में पहली बार BJP ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया”.

CM नायब सैनी की BJP अध्यक्ष को बधाई
इसी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Nitin Nabin को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है… Nayab Saini ने कहा कि “नबीन का प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देगा”. इसके बाद सीएम सैनी ने PM Modi के विजय रथ को नई गति देने की बात कही.

हरियाणा BJP की पहली बैठक बुलाई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने Haryana BJP की पहली बैठक बुला ली है… नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में CM Saini समेत प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा शामिल होंगे. बैठक का मुद्दा क्या रहेगा इस पर तो फिल्हाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है… लेकिन नबीन के पार्टी अध्यक्ष बनने से देशभर में बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं को नई शक्ति जरूर मिली है.
Yuvraj Mehta Death Case: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर बड़ा एक्शन, Noida Authority के CEO हटाए गए
\
