हरियाणा के सीएम नायब सैनी का ऐलान… PM Modi के बर्थडे से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत. बोले- ‘केंद्र जैसी होगी शहरों की सफाई रैंकिंग… तैयारी शुरू’.
Panchkula : 17 सितंबर को PM Narendra Modi जन्मदिन आने वाला है और इस खास मौके पर हरियाणा में उसी दिन से सेवा पखवाड़ा शुरू होने जा रहा है. CM Nayab Singh Saini ने हरियाणा के पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. सीएम ने उन्होंने कहा कि शहरों और सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अहम बैठकें हो चुकी हैं.
स्वच्छता रैंकिंग और अस्पतालों में सुधार

CM Nayab Saini ने ऐलान किया कि हरियाणा के शहरों की स्वच्छता रैंकिंग केंद्र सरकार की तर्ज पर तैयार की जाएगी… इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और सामाजिक संस्थाओं से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की गई है. साथ ही सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों जैसी सुविधाओं से लैस करने की योजना है. इसमें MRI, डिजिटल X-Ray, डायलिसिस जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी. सीएम ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) और प्रधान चिकित्सा अधिकारियों (PMO) को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं. 17 सितंबर को आधुनिक सुविधाओं वाले सरकारी अस्पतालों के पहले चरण का उद्घाटन होगा.
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा

CM Saini ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है… इस दौरान स्वच्छता अभियान के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के कार्यों पर जोर दिया जाएगा. यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत होगा जिसमें पहले से ही हरियाणा में लाखों व्यक्तिगत शौचालय और 6,000 से ज्यादा सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाए जा चुके हैं.
विपक्ष को बताया ‘झूठ की दुकान’

विधानसभा के Monsoon Session में विपक्ष की भूमिका पर बोलते हुए CM Saini ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है… उन्होंने दावा किया कि PM Modi ने गरीबों और देश के विकास के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिन्होंने विपक्ष के मुद्दों को खत्म कर दिया. सैनी ने विपक्ष को ‘झूठ की पार्टी’ करार देते हुए कहा कि उन्हें 55 साल मौका मिला लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया और अब हम पर आरोप लगाते हैं.
