Pakistan, भारत के खिलाफ मैच खेलने के फैसले पर ले सकता है यू-टर्न !
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर Pakistan एक बार फिर सुर्खियों में है। भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले अहम मुकाबले के बहिष्कार पर अब नया मोड़ आ गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है, जिससे PCB और पाकिस्तान सरकार पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।
IND Vs PAK मैच पर फिर मंथन करेगा Pakistan!
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर अपनी सरकार से सलाह लेने की तैयारी में है। ये सलाह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने के फैसले को लेकर होगी। पाकिस्तान सरकार ने टीम को टूर्नामेंट खेलने की अनुमति तो दी है, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान में उतरने से रोक रखा है।

ये मुकाबला ICC और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मैच माना जाता है, ऐसे में इसका रद्द होना सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि मेजबान देश के लिए भी घाटे का सौदा है।
Sri Lanka Cricket को क्यों है Pakistan के फैसले से परेशानी?
पाकिस्तान के भारत मैच न खेलने के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान का डर है। इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने PCB को एक ईमेल भेजकर स्पष्ट चिंता जताई है।
अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो:
- टिकट बिक्री से होने वाली कमाई घटेगी
- हॉस्पिटैलिटी और स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू प्रभावित होगा
- टूर्नामेंट और श्रीलंका की मेजबानी छवि को नुकसान पहुंचेगा
श्रीलंका, भारत के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की संयुक्त मेजबानी कर रहा है।
क्या Pakistan सरकार बदलेगी अपना फैसला?
सूत्रों के मुताबिक, मोहसिन नक़वी ने श्रीलंका क्रिकेट को भरोसा दिलाया है कि वो ये पूरा मामला पाकिस्तान सरकार के सामने रखेंगे। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि मीडिया में चल रही खबरें सही नहीं हैं कि श्रीलंका की अपील को पहले ही ठुकरा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि नक़वी भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार से जुड़ा ईमेल प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे और इस पर सोमवार तक कोई अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
Pakistan और श्रीलंका के रिश्ते आए चर्चा में
इस पूरे विवाद में पाकिस्तान और श्रीलंका के पुराने रिश्तों का भी जिक्र हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच सरकार और क्रिकेट स्तर पर हमेशा करीबी संबंध रहे हैं। यही वजह है कि श्रीलंका क्रिकेट की अपील को नजरअंदाज करना PCB के लिए आसान नहीं होगा।
PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे संपर्क किया है। उन्होंने नक़वी को याद दिलाया कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के सहयोग की जरूरत है।
