हिंदुत्व का झंडा लेकर चलने वाली बीजेपी नेता नवनीत राणा के नए बयान से मचा घमासान… हिंदुओं से 3-4 बच्चे पैदा करने की अपील. अपने खुद के सिर्फ 2 बच्चे.
Amrawati : BJP नेता और अमरावती की पूर्व सांसद Navneeet Rana ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने हिंदू समुदाय से अपील की है कि कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए, ताकि देश की जनसांख्यिकीय संतुलन को बनाए रखा जा सके। उनका यह बयान एक मुस्लिम मौलाना के कथित दावे का हवाला देते हुए आया है, जिसमें मौलाना ने चार पत्नियां और 19 बच्चे होने की बात कही थी।
उनकी चार पत्नियां और 19 बच्चे…

नवनीत राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं। ये लोग खुलेआम कहते हैं कि उनकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं। वे बड़ी संख्या में बच्चे पैदा करके हिंदुस्तान को पाकिस्तान में बदलने की योजना बना रहे हैं। तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट रहें? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।” यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेजी से वायरल हो गया है। कई लोग इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास बता रहे हैं, जबकि कुछ इसका समर्थन भी कर रहे हैं। राणा ने अपने बयान में कोई आधिकारिक जनसांख्यिकीय डेटा पेश नहीं किया।
नवनीत राणा खुद कितने बच्चे की मां हैं?

विवाद की तीखी आलोचना के बीच एक सवाल बार-बार उठ रहा है कि जो नेता हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील कर रही हैं, उनके खुद कितने बच्चे हैं? Navneeet Rana की शादी 2011 में विधायक रवि राणा से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं – एक बेटा रणवीर और एक बेटी आरोही।
विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं नवनीत
Navneeet Rana पूर्व में तेलुगु फिल्मों में अभिनेत्री रह चुकी हैं और विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई मौकों पर सांप्रदायिक मुद्दों पर तीखे बयान दिए हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में जनसंख्या नियंत्रण और धार्मिक जनसांख्यिकी को लेकर बहस चल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बयान सामाजिक सद्भाव को प्रभावित कर सकते हैं।
