Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने फैंस को दिया ख़ास संदेश
बॉलीवुड के चर्चित और पसंदीदा कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल(Vicky Kaushal) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बेहद खास खुशखबरी है। कपल ने आखिरकार अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
काफी समय से फैंस इस इंतजार में थे कि कटरीना और विक्की अपने बच्चे को लेकर कोई अपडेट कब देंगे। अब इस इंतजार को खत्म करते हुए दोनों ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक के साथ उसका नाम भी शेयर कर दिया है।
‘विकैट’ ने रखा बेटे का प्यारा नाम
बेटे के जन्म के करीब तीन महीने बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों अपने लिटिल चैंप का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, Our “Ray of Light ❤️
Vihaan Kaushal
विहान कौशल
Prayers are answered
Life is beautiful
Our world is changed in a instant
Gratitude beyond words 🙏🏽🧿🕉️”
इसके साथ ही कपल ने बेटे का नाम बताया – विहान कौशल।

Katrina Kaif के बेटे के नाम का खास मतलब
‘विहान’ नाम का अर्थ होता है नई शुरुआत या सुबह की पहली किरण। ऐसे में यह नाम कपल की जिंदगी में आए नए अध्याय और नई खुशियों का प्रतीक माना जा रहा है। नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे बेहद पॉजिटिव, सादा और खूबसूरत बताया।
बेटे के जन्म के बाद भी रखी प्राइवेसी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे विहान कौशल का स्वागत 7 नवंबर 2025 को किया था। हालांकि इसके बाद कपल ने काफी समय तक अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह प्राइवेट रखा। दोनों हमेशा से शादी और परिवार से जुड़े फैसलों में सादगी और प्राइवेसी को अहमियत देते आए हैं। बेटे के जन्म के बाद भी उन्होंने कोई आधिकारिक जानकारी तुरंत साझा नहीं की।
Katrina Kaif –Vicky Kaushal को फैंस ने दीं बधाई
जैसे ही बेटे के नाम का खुलासा हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई। परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, अहाना कुमरा समेत कई सितारों ने कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। विक्की कौशल पहले भी बता चुके हैं कि बेटे के आने से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।
Humraaz 2 में Akshaye Khanna और Bobby Deol आएंगे साथ ? मिल गया जवाब !
Trump के खिलाफ Britain समेत एकजुट हुए Europe के 7 बड़े देश, Greenland पर सुना दिया बड़ा फैसला !
