Jhansi की पहली महिला ऑटो ड्राइवर Anita Chaudhary की मौत पर बड़ा खुलासा… पूर्व लिव-इन पार्टनर निकला हत्यारा. 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… पुलिस ने रखा 25 हज़ार का ईनाम.
Jhansi : UP के झांसी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां 40 साल की ऑटो ड्राइवर Anita Chaudhary की खून से लथपथ लाश मिली है. अनीता झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर थी. शुरुआत में परिवार वालों को लग रहा था कि लूटपाट के बाद अनीता हत्या की गई है. शुरुआत जांच में यूपी पुलिस भी इसे एक्सीडेंट का केस मान कर चल रही थी… लेकिन जैसे-जैसे जांच पड़ताल आगे बढ़ी, अनीता की मौत से जुड़े राज़ बाहर आते रहे.
बहन ने बताई घटना वाली रात की सच्चाई

Anita Chaudhary बहन विनीता चौधरी ने बताया कि, “अनीता वो दिन में घर का काम करती थी, सुबह और रात को ऑटो चलाती थी. इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करती थी. रविवार की रात 9:30 बजे वो घर से Auto चलाने निकली थी. लेकिन देर रात 1:30 बजे करीब फोन आया कि, स्टेशन रोड पर एक कॉलोनी के पास अनीता लहूलुहान हालत में पड़ी है. हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… वहां देखा तो ऑटो पलटा पड़ा और अनीता की मौत हो चुकी थी. उसके सिर पर चोट दिख रही थी, इसके अलावा और कहीं चोट नहीं थी. इसलिए ऐसा लग रहा था जैसे उसकी हत्या की गई है”. खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिवार की पुलिस प्रशासन से मांग
Anita की बहन विनीता की मानें तो “एक्सीडेंट होता तो और भी जगह चोट होती, लेकिन ऐसा नहीं था. इसके अलावा के गले से मंगलसूत्र, कान-नाक के गहने, पायल और मोबाइल भी गायब थे. इससे लग रहा है कि लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया और फिर लाश को फेंका गया और ऑटो भी पलटाया गया. परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की, कि आसपास के कैमरे खंगाले जाएं ताकि हमें न्याय मिल सके.” परिजनों की मांग के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे हुए.
पहले जानिए अनीता की कहानी

अनीता चौधरी… ये नाम यूपी के झांसी जिले में किसी पहचान का मोहताज नहीं था… वो थी तो एक ऑटो चालक, मगर गजब की खूबसूरत थी और हर कोई उसकी खूबसूरती का दीवाना था. लेकिन एक महिला होते हुए अनीता का ऑटो चलाना कई मर्दों और हमारे पुरुष प्रधान समाज को खटकता भी था. अनीता झांसी की नवाबाद थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में रहती थी और वे Jhansi की पहली ऑटो महिला चालक थी. Anita Chaudhary ने 15 साल तक नौकरी की थी. लेकिन साल 2020 में उसकी अपनी कंपनी के सुपरवाइजर से कहासुनी हो गई जिसके बाद अनीता ने वो नौकरी छोड़ दी. इसके बाद अनीता मुंबई भी गई. लेकिन वो कोरोना काल का दौर था… हर तरफ लॉकडाउन लगा था… काम नहीं मिला तो घर वापस आना पड़ा.
पड़ोसी ने सिखाया ऑटो चलाना
Anita का पति द्वारका चौधरी बस स्टैंड के पास ठेला लगाता है. लेकिन उसकी कमाई से घर का खर्चा नहीं चल पाता. तीन बच्चों की जिम्मेदारी भी सिर पर थी. Maharashtra से लौटने के बाद अनीता के घर के हालत और बिगड़ने लगे थे. तब जैसे-तैसे लोन पर एक ऑटो फाइनेंस करवाने का मन बनाया. ऑटो चलाना भी पड़ोसी ने सिखाया क्योंकि पति ने तो ऑटो खरीदने के लिए अपने कागज़ात तक देने से मना कर दिए थे. वो नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी झांसी की सड़कों पर ऑटो चलाए. लेकिन जैसे-तैसे अनीता ने 18 फरवरी 2021 को फाइनेंस पर नया ऑटो खरीदा. इस तरह अनीता झांसी की पहली ऑटो ड्राइवर बन गई.
पुराने आशिक को लेकर खुलासा

Anita Chaudhary ऑटो चलाने लगी लेकिन इस दौरान उसके एक पुराने आशिक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा… झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस घटना को लेकर बताया कि अनीता की पिछले कई साल से मुकेश से दोस्ती थी और एक समय पर वे दोनों साथ भी रहते थे. लेकिन बाद में दोनों में बिगड़ गयी थी. दोनों के बीच में पैसों के लेन-देन को लेकर भी कुछ खटपट चल रही थी. Anita की बहन विनीता का कहना है कि मुकेश काफी दिनों से अनीता को परेशान करके उसे धमकी दे रहा था. इसके बाद ही Jhansi Police के शक की सुंई मुकेश की तरफ घूमी.
पूर्व लिव इन पार्टनर निकला हत्यारा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला Anita की गोली मारकर हत्या की गई थी… झांसी पुलिस हरतक में आई और जांच शुरू की तो पूरी पिक्चर शीशे की तरह साफ हो गई. पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर के दो को हिरासत में लिया, जबकि हत्या का मुख्य आरोपी और Anita का पूर्व लिव इन पार्टनर बताया जा रहा मुकेश झा अब भी फरार है. लिहाजा उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मुकेश पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है.
झांसी की ‘रानी’ की तरह झांसी की ‘अनीता’ का कत्ल

आपको बता दें कि अनीता ने परिवार चलाने के लिए लगभग पांच साल पहले लोन पर ऑटो लिया था… वो दिन रात मेहनत करके, समाज के खिलाफ जाकर, ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी. इस वजह से वो पूरे Jhansi में मिसाल बन चुकी थी. उसके हौंसले की तारीफ करते हुए तत्कालीन DIG जोगेंद्र कुमार ने अनीता को सम्मानित भी किया था. लेकिन झांसी की रानी की तरह झांसी की अनीता को भी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और हमारा समाज पहले की तरह देखता ही रह गया.
