AR Rahman का विवादित बयान और बॉलीवुड पर सवाल !
बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान (AR Rahman) के हालिया बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है. रहमान ने एक इंटरव्यू में ये कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें बॉलीवुड में पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है और इसके पीछे उन्होंने संभावित रूप से “सांप्रदायिक सोच” की बात कही. इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री के भीतर तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.
AR Rahman के दावे पर Shaan का दो टूक जवाब
रहमान के इस दावे पर मशहूर सिंगर शान ने संतुलित प्रतिक्रिया दी है. शान (Shaan) का मानना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में काम न मिलना कोई असामान्य बात नहीं है और इसे सांप्रदायिक नजरिए से देखना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अपने लंबे करियर में उन्होंने खुद कई बार ऐसे दौर देखे हैं जब काम कम मिला, लेकिन उन्होंने इसे व्यक्तिगत या किसी बड़े एजेंडे से जोड़कर नहीं देखा. शान के अनुसार, संगीत की दुनिया में सबसे अहम चीज प्रतिभा और उस गाने की जरूरत होती है, जिसके आधार पर सिंगर या कम्पोजर का चयन किया जाता है.

शान ने ये भी स्पष्ट किया कि अगर वास्तव में संगीत में किसी तरह का सांप्रदायिक भेदभाव होता, तो पिछले कई दशकों में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले कलाकार इतनी ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाते. उनका कहना है कि कलाकारों को इन बातों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अंततः अच्छा संगीत ही पहचान दिलाता है.
शोभा डे ने AR Rahman के बयान को बताया खतरनाक
इस मुद्दे पर लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने रहमान के बयान को “खतरनाक” करार देते हुए कहा कि अपने लंबे अनुभव में उन्होंने बॉलीवुड को हमेशा प्रतिभा-आधारित इंडस्ट्री के रूप में देखा है. शोभा डे के मुताबिक, अगर किसी कलाकार में हुनर है तो उसे मौका जरूर मिलता है, और धर्म या समुदाय के आधार पर काम न मिलने की बात तर्कसंगत नहीं लगती. उन्होंने ये भी कहा कि रहमान जैसे सफल और परिपक्व कलाकार से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जाती.

गौरतलब है कि एआर रहमान ने ये टिप्पणी बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में की थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या तमिल संगीतकार होने के कारण उन्हें कभी भेदभाव महसूस हुआ, तो उन्होंने कहा कि पहले उन्हें ऐसा नहीं लगा, लेकिन बीते कुछ वर्षों में परिस्थितियां बदली हैं. हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि ये बातें सीधे तौर पर उनके सामने नहीं आतीं, बल्कि उन्हें अफवाहों के जरिए पता चलती हैं. रहमान ने साफ किया कि वे काम के पीछे भागने के बजाय अपने आत्मसम्मान और ईमानदारी के साथ काम करना पसंद करते हैं.
CM Yogi का बड़ा खुलासा, Kashi के खिलाफ हो रही साज़िश, कुछ लोगों ने ली है फिरौती !
The Raja Saab को कमाने होंगे इतने करोड़, नहीं तो हो जाएगी flop!
