ब्रैंडन गिल बोले-मॉल जाने पर लगता है कि Pakistan आ गए…!
अमेरिका के टेक्सास राज्य से रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने टेक्सास के डलास इलाके में बढ़ते इस्लामीकरण को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ स्थानीय मॉल में जाने पर ऐसा महसूस होता है जैसे कोई Pakistan में आ गया हो, न कि डलास, टेक्सास में।
क्या है अमेरिका में बस रहे Pakistan से जुड़ा पूरा मामला?
रियल अमेरिका’ज़ वॉयस को दिए गए एक इंटरव्यू में अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल ने दावा किया कि डलास और उसके आसपास के इलाकों में जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक बदलाव तेजी से हो रहे हैं। उनके अनुसार, बड़े पैमाने पर इस्लामिक माइग्रेशन के कारण नई मस्जिदों और कम्युनिटी कॉम्प्लेक्स का निर्माण बढ़ा है, जिससे पारंपरिक अमेरिकी समुदायों की पहचान बदल रही है।
गिल ने कहा कि उनके वोटर्स अक्सर शिकायत करते हैं कि जब वे अपने लोकल मॉल में जाते हैं तो माहौल ऐसा लगता है जैसे वे टेक्सास में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हों। उन्होंने इसे अमेरिका की सांस्कृतिक संरचना के लिए एक “समस्या” बताया।
इस्लामीकरण को लेकर चिंता
सांसद गिल का मानना है कि ये बदलाव केवल धार्मिक इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मोहल्लों और सामाजिक ढांचे को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन जमीनों पर पीढ़ियों से स्थानीय परिवार रह रहे थे, वहां अब बड़े धार्मिक और सामुदायिक प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं।
उनके अनुसार, “बड़े पैमाने पर इस्लामिक माइग्रेशन उस अमेरिका को खत्म कर रहा है जिसे हम जानते और प्यार करते हैं।”
मुस्लिम समुदाय और आलोचकों की प्रतिक्रिया
ब्रैंडन गिल के बयान पर टेक्सास के मुस्लिम समुदाय और कई सामाजिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान समाज में डर और नफरत को बढ़ावा देते हैं और मुस्लिम अमेरिकियों को गलत तरीके से निशाना बनाते हैं।
पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर हाशम सरवर ने गिल की आलोचना करते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें गिल पाकिस्तानी समुदाय के लोगों के साथ अपने चुनाव अभियान के लिए फंड जुटाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गिल के बयान को पाखंडी बताया गया।
पत्रकारों और राजनीतिक टिप्पणीकारों की तीखी प्रतिक्रिया
ब्रिटिश-अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन ने इस मामले पर तीखी टिप्पणी करते हुए गिल को “इस्लामोफोबिक” कहा। वहीं, कई अन्य पत्रकारों और टिप्पणीकारों ने चेतावनी दी कि इस तरह की भाषा पहले भी अमेरिका में हिंसा और नस्लीय तनाव को बढ़ावा दे चुकी है।
पहले भी विवादों में रहे हैं ब्रैंडन गिल
ये पहली बार नहीं है जब ब्रैंडन गिल अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले उन्होंने न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर सांस्कृतिक टिप्पणी की थी और “थर्ड वर्ल्ड” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। आलोचकों का कहना है कि ऐसे बयान अप्रवासी समुदायों के प्रति नकारात्मक सोच को बढ़ाते हैं।
Pakistan, US और इमिग्रेशन की बहस
गिल का ये बयान ऐसे समय में आया है जब रिपब्लिकन पार्टी के भीतर इमिग्रेशन, बॉर्डर सिक्योरिटी और सांस्कृतिक समावेशन को लेकर तीखी बहस चल रही है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि टेक्सास में ज्यादातर माइग्रेशन लैटिन अमेरिकी देशों से होता है, न कि सीधे Pakistan या दक्षिण एशियाई मुस्लिम देशों से।
Sri Lanka के अल्टीमेटम के बाद PCB में खलबली, भारत के खिलाफ WC में अब खेल सकता है Pakistan !

