Israel–Iran संघर्ष तेज, पूरे मिडिल ईस्ट में बवंडर !
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर है। ताज़ा घटनाओं में Israel द्वारा किए गए हमलों में Iran के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर Mohammad Pakpour की मौत की खबर सामने आई है। पाकपोर को IRGC की कमान उस समय सौंपी गई थी जब जून 2025 में शुरू हुए संघर्ष के दौरान उनके पूर्व प्रमुख Hossein Salami मारे गए थे।

इजराइली सेना Israel Defense Forces (IDF) ने “ऑपरेशन रोरिंग लायन” के तहत पश्चिमी Iran में सैकड़ों ठिकानों पर हमले का दावा किया है और इससे जुड़े वीडियो भी जारी किए हैं। एक इजराइली अधिकारी के अनुसार, इन हमलों में सुप्रीम लीडर Ali Khamenei और राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian सहित कई शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया गया।
हालांकि, ईरानी मीडिया और सरकारी एजेंसी Islamic Republic News Agency (IRNA) के अनुसार राष्ट्रपति पेज़ेशकियान सुरक्षित हैं। उनके सहयोगियों और परिवार की ओर से भी ये पुष्टि की गई है।
हमले में Iran की 57 छात्राओं की मौत की ख़बर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी Iran के होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में एक गर्ल्स स्कूल पर कथित अमेरिका-इजरायल हवाई हमले में 57 छात्राओं की मौत की ख़बर है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
तेहरान में हालात तनावपूर्ण हैं। सरकार ने नागरिकों को सुरक्षा के मद्देनज़र शहर छोड़ने पर विचार करने को कहा है। राजधानी से बाहर जाने वाली सड़कों पर भारी जाम है और पेट्रोल पंपों व किराना दुकानों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई जगहों पर जरूरी सामान खत्म होने की खबर है।

Iran का जवाबी हमला: 8 देशों पर कार्रवाई
इजराइल के हमलों के जवाब में Iran ने “ऑपरेशन फतह-ए-खैबर” के तहत एक साथ 8 देशों में कार्रवाई की है। इन देशों में इजराइल, यूएई, सऊदी अरब, कुवैत, जॉर्डन, कतर, इराक और बहरीन शामिल हैं।
इजराइल को छोड़कर अन्य देशों में Iran ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के 6 ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए, जिससे भारी नुकसान हुआ है। बहरीन में अमेरिकी नेवल बेस को नुकसान पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं। कतर में भी अमेरिकी बेस पर हमले के दौरान नागरिकों को बंकर में जाने की चेतावनी दी गई।
वहीं IDF का कहना है कि Iran लगातार इजराइल पर मिसाइलें दाग रहा है, जिसके चलते पूरे देश में कई बार सायरन बजाए गए और अलर्ट जारी किया गया।
क्षेत्रीय अस्थिरता और वैश्विक चिंता
लगातार बढ़ते हमलों और जवाबी कार्रवाइयों से मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यदि संघर्ष इसी तरह जारी रहा तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार, सुरक्षा व्यवस्था और कूटनीतिक संबंधों पर पड़ सकता है।
फिलहाल Iran और Israel दोनों ही सैन्य सतर्कता की स्थिति में हैं और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
PM Modi का इज़रायल से बड़ा ऐलान: भारत और इज़रायल के बीच जल्द होगी बहुत बड़ी डील
