Iran में रह रहे भारतीयों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी
Iran Crisis Update
ईरान (Iran) में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक नई और अहम एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में भारत सरकार ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ (Persons of Indian Origin) को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा हालात तेजी से बदल रहे हैं, ऐसे में पर्यटकों और अस्थायी रूप से ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स और अन्य परिवो न साधनों के जरिए तुरंत ईरान से बाहर निकलना चाहिए। ये चेतावनी क्षेत्र में संभावित सैन्य कार्रवाई, आंतरिक विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है।
सतर्क रहने और भीड़-भाड़ से बचने की अपील
दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। खास तौर पर उन्हें विरोध प्रदर्शन, रैलियों और अशांति प्रभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, भारतीय नागरिकों को दूतावास के संपर्क में बने रहने, स्थानीय मीडिया के माध्यम से ताजा हालात पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जानकारी साझा करने को कहा गया है।

इसके अलावा, भारतीय नागरिकों को अपने पासपोर्ट, वीजा और अन्य पहचान पत्र हमेशा अपने पास रखने और यात्रा दस्तावेज सुरक्षित व आसानी से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।
इमरजेंसी हेल्पलाइन और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था
भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, कॉन्सुलर सहायता के लिए संपर्क विवरण और एक आधिकारिक ईमेल आईडी भी जारी की है। जिन भारतीयों ने अब तक दूतावास में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे विदेश मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है।
दूतावास ने भारत में मौजूद परिवारों से भी अनुरोध किया है कि यदि ईरान में इंटरनेट सेवाएं बाधित होती हैं, तो वे अपने परिजनों की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि जरूरत के समय सहायता पहुंचाई जा सके।
Iran में उग्र विरोध प्रदर्शन और बढ़ती हिंसा
ईरान में बीते कुछ हफ्तों से व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इन प्रदर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। रिपोर्ट्स में प्रदर्शनकारियों, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों सहित हजारों मौतों का दावा किया गया है। कुछ ईरानी अधिकारियों ने भी भारी जनहानि की बात स्वीकार की है, हालांकि इसके लिए उन्होंने अलग-अलग कारण बताए हैं।

ये विरोध प्रदर्शन देश की गिरती अर्थव्यवस्था, मुद्रा अवमूल्यन और बढ़ती महंगाई से शुरू हुए थे, जो अब राजनीतिक बदलाव की मांग में तब्दील हो चुके हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि इसे 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद ईरान की सबसे बड़ी आंतरिक चुनौतियों में से एक माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय तनाव और संभावित कार्रवाई
ईरान की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अमेरिका समेत कई देशों ने ईरान की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया है और संभावित सैन्य, आर्थिक कदमों के संकेत दिए हैं। इसी वैश्विक तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ये एडवाइजरी जारी की है।
कुल मिलाकर, मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए ईरान में बने रहना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में दूतावास की सलाह का पालन करना और समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचना बेहद जरूरी है।
US ने Qatar Airbase को खाली करना किया शुरू, कभी भी हो सकता है Iran पर निर्णायक हमला !
Walnuts Vs Almonds: अखरोट या बादाम – रोजाना कौन सा Superfood ज्यादा फायदेमंद? जानिए !
The Raja Saab को कमाने होंगे इतने करोड़, नहीं तो हो जाएगी flop!
