IRGC ने अरब देशों में अमेरिका की 18 Tech Companies धमकाया और कहा “ये कंपनियां ईरान-अमेरिका के बीच जंग में शामिल हैं, कभी भी हो सकता है हमला“.
New Delhi : एक तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता जारी है तो वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच धमकियों का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है… आतंकी देश पाकिस्तान में चल रही पीस टॉक के बीच ईरानी सेना ने अमेरिका को बड़ी धमकी दे डाली है. IRGC ने कहा है कि अरब देशों में America की 18 टेक कंपनियां सीधे-सीधे ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष में शामिल हैं. IRGC ने धमकाते हुए कहा है कि “इन 18 कंपनियों के कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों से दूर रहें, कल रात आठ बजे से हमला करेंगे”.
इन बड़ी कंपनियों को धमकी

आपको बता दें कि Iran ने जिन अमेरिकी कंपनियों को धमकी दी है उनमें Microsoft, Google, Apple, Intel, IBM, Tesla और Boing जैसी बड़ी नामी गिरामी कंपनियां शामिल है. इसके अलावा डेल, Hewlett Packard, HP, सिस्को, Oracle, Meta, JP Morgan, General Electric, G42, Nvidia, Planter भी ईरान की लिस्ट में शामिल हैं.
ईरान के खिलाफ जंग में मदद करने का दावा
ईरानी सेना का ये आरोप है कि अमेरिका की बड़ी IT और AI कंपनियां Iran के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में मदद कर रही हैं. IRGC के मुताबिक ये कंपनियां सिर्फ Software नहीं बना रहीं, बल्कि ईरान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में भी काम कर रही हैं. बयान में गूगल और Microsoft के साथ-साथ Anthropic और Open AI जैसी मशहूर AI कंपनियों का भी जिक्र है.
हमले की डेड लाइन तय

ईरानी सेना IRGC का दावा ये भी है कि ये तमाम कंपनियां America ही नहीं बल्कि इजराइल की सेना का भी साथ दे रही हैं क्योंकि इनका इस्तेमाल बिना Pilot वाले Drone उड़ाने और सटीक निशाना चुनने के लिए किया जा रहा है. हालांकि ईरान इससे पहले भी ऐसी धमकियां देता रहा है लेकिन इस बार उन्होंने हमले की डेड लाइन तय करके सारी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. जिसे इस वक्त सारी दुनिया गंभीरता से ले रही है और जल्द से जल्द युद्ध को रुकवाने की कामना कर रही है.
Hormuz संकट पर केंद्र सरकार की दो टूक,देश में है पर्याप्त ऊर्जा भंडार !
