Sunrisers की मालकिन ने पाकिस्तानी अबरार अहमद को खरीदा… टूटे भारतीयों के दिल. फैसले के बाद Social Media पर मचा बवाल.
New Delhi : The Hundred 2026 की नीलामी में जबसे सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को खरीदा है उसके बाद से Indian Cricket में मानो भूचाल ही आ गया है. Indian Fans सनराइजर्स के इस फैसले से काफी नाराज हैं और भड़के नजर आ रहे हैं. सवाल ये है कि आखिर क्यों Pakistan के बेशर्म स्पिनर को खरीदने की जरूरत पड़ी?
कोच ने बताई अबरार को खरीदने की वजह.?

Sunrisers Leeds की मालकिन काव्या मारन ने एक पाकिस्तानी को क्यों खरीदा इसकी वजह सामने आई है. टीम के कोच डेनियल विटोरी ने इसकी एक खास वजह बताई है. Sunrisers Leeds के कोच विटोरी की मानें तो उनकी टीम England के लेग स्पिनर Adil Rashid को खरीदना चाहती थी… लेकिन सदर्न ब्रेव्स ने उन्हें पहले ही खरीद लिया और Sunrisers ने तुरंत अपनी रणनीति बदलते हुए Abrar Ahmed को खरीद लिया. हालांकि Kavya Maran की फ्रेंचाइजी इसे अपनी बड़ी कामयाबी की तरह देख रही है लेकिन इसी के चलते अब आलोचना का शिकार हो रही है.
विटोरी खुश, टूटे भारतीयों के दिल
दरअसल डेनियल विटोरी की मानें तो शुरुआत में उनकी प्राथमिकता Adil Rashid थे, लेकिन वो इससे चूक गए. इसके बाद वो 4-5 और खिलाड़ियों पर विचार कर रहे थे कि तभी अबरार का नाम सामने आया और उन्होने खरीद लिया. विटोरी दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तानी प्लेयर को पाकर वो काफी खुश हैं, लेकिन उनकी इस हरकत से लाखों करोड़ों भारतीय फैन्स का दिल टूट गया है.
कोच डेनियल विटोरी ने टीम पर फोड़ा ठीकरा
अब जब हंगामा होने लगा तो विटोरी ने साफ अपना पल्ला झाड़ते हुए सारा ठीकरा सनराइजर्स लीड्स पर फोड़ दिया है और कहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदने या न खरीदने को लेकर उनकी टीम या मालिकों से कोई चर्चा ही नहीं हुई थी. Daniel Vettori ने कहा, “हमने IPL की नीलामी में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों की तैयारी की थी. Pakistani खिलाड़ियों को न चुनने पर कोई बात ही नहीं हुई थी. हमने सिर्फ Best Option को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को खरीदा था”. विटोरी के मुताबिक, “अबरार रहस्यमयी गेंदबाज है… जिसे कई अंग्रेज खिलाड़ियों ने पहले देखा ही नहीं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से मिले Review के मुताबिक अबरार का सामना करना बेहद मुश्किल है. अबरार के पास कई तरह की गेंदें हैं और वो Power Play और Middle Overs में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं”.
पाकिस्तानी के लिए काव्या ने दी बड़ी कीमत

आप ये जान कर हैरान होंगे कि भारत को ऑपरेशन सिंदूर के लिए चिढ़ाने वाले Abrar Ahmed को सनराइज़र्स की मालकिन Kavya Maran ने 2.3 करोड़ की बड़ी कीमत देकर खरीदा है. Pakistan Super League में भी Abrar को इतना ही पैसा मिलता है. अबरार अहमद पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जिन्हें किसी भी IPL से जुड़े भारतीय ओनर ने किसी T20 लीग में खरीदा है.
आखिरी बार साल 2009 में खेले थे पाकिस्तानी
IPL में Pakistan के खिलाड़ी आखिरी बार साल 2009 में खेले थे, उसके बाद से ही Pakistani Players पर बैन लगा हुआ है. लेकिन The Hundred में सनराइजर्स टीम ने Abrar पर दांव लगाकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. जिससे हर तरफ Sunrisers और उनकी मालकिन की आलोचना हो रही है. क्या आपको भी लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़े हालातों के बाद एक पाकिस्तानी प्लेयर को T20 में खेलने देना चाहिए. अपना जवाब हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
IPL-2026 Schedule: IPL का आधा शेड्यूल आया, आधा लटक गया, जानिए कहां फंस गया पेंच !
Colonel Sophia Qureshi… मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…
