IndiGo Crisis: IndiGo की उड़ान में सुधार के संकेत !
IndiGo Crisis Update: पिछले छह दिनों से जारी इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी खराबी और स्टाफ संकट के चलते हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़ानें रद्द हुईं, चेक-इन सिस्टम ठप रहा और सैकड़ों लोग एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे। लेकिन अब स्थिति तेजी से सामान्य होती दिख रही है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और इंडिगो ने मिलकर संकट को संभालने के लिए बड़े कदम उठाए हैं, जिनका असर अब दिखने लगा है।
IndiGo ने 610 करोड़ रुपये का रिफंड पूरा
मंत्रालय के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस ने अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड प्रोसेस कर दिया है।
रद्द या लंबी देरी वाली उड़ानों का पैसा वापस करने के लिए एयरलाइन को सख्त निर्देश दिए गए थे, जिनका पालन तेजी से हुआ।
3000 बैग यात्रियों तक पहुंचाए गए
तकनीकी खराबी के दौरान हजारों यात्रियों के बैग अलग हो गए थे।
इंडिगो ने देशभर में फैले ऐसे 3000 बैग सफलतापूर्वक यात्रियों तक पहुंचा दिए हैं, जबकि बचे हुए बैग 48 घंटे के भीतर डिलीवर करने का आदेश है।
1650 से अधिक फ्लाइटें फिर से ट्रैक पर
इंडिगो ने बताया कि—
- 138 में से137 डेस्टिनेशन पर उड़ान संचालन शुरू कर दिया गया है।
- रविवार को1650 से अधिक फ्लाइटें संचालित की गईं।
- ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) 30% से बढ़कर 75%हो गया है।
- सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 दिसंबर तक नेटवर्क पूरी तरह स्थिर होने की उम्मीद जताई है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की बड़ी समीक्षा बैठक
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस संकट के बीच सभी स्टेकहोल्डर्स—
एयरपोर्ट ऑपरेटरों, डायरेक्टर्स, ग्राउंड-हैंडलिंग एजेंसियों और एयरलाइंस—के साथ लगातार बैठक की।
बैठक के मुख्य निर्देश:
- यात्रियों कोकैंसिलेशन या देरी की समय पर सूचना दी जाए।
- फंसे यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
- रिफंडरात 8 बजे तक पूरा किया जाए।
- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मंत्रालय ने कहा कि एविएशन नेटवर्क तेजी से सामान्य हो रहा है और स्थिरता तक निगरानी जारी रहेगी।
IndiGo की कितनी फ्लाइट्स रद्द हुईं?
पिछले तीन दिनों में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं—
- 7 दिसंबर:650 फ्लाइट्स रद्द
- 6 दिसंबर:850 फ्लाइट्स रद्द
- 5 दिसंबर:1000 फ्लाइट्स रद्द
इन रद्द उड़ानों ने लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया।
अब IndiGo कैसे पटरी पर लौटी?
- तकनीकी खराबी की पहचान कर उसे ठीक किया गया।
- अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया।
- ग्राउंड टीमों को 24×7 मॉनिटरिंग पर लगाया गया।
- बैगेज रिकवरी टीम को अलग से तैनात किया गया।
- मंत्रालय की सख्त निगरानी से प्रक्रिया तेज हुई।
IndiGo Crisis Update: IndiGo संकट पर PMO की नज़र, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई !
