BCCI's post on X
लगातार दूसरी बार T-20 WC जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी Team India
भारत (Team India) ने लगातार दूसरा T-20 WC जीतकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, अहमदाबाद में खेले गए T-20 WC 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत के 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को नियमित अंतराल पर शुरुआती झटके लगते रहे और न्यूज़ीलैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया, सूर्या की कप्तानी में 2026 T20 WC जीतने से पहले टीम इंडिया ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 WC जीता था। भारत की ओर से बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके, बुमराह को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि फाइनल में 89 रन, सेमीफाइनल में 89 रन और वेस्ट इंडीज के खिलाफ 97* रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, तो वहीं इस मैच में अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और वरुण चक्रवर्ती,हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला ।
INDIA vs New Zealand: संजू, अभिषेक और ईशान की फिफ्टी से INDIA ने बनाया 255 रन का विशाल स्कोर

क्रिकेट मुकाबले में INDIA के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन ये फैसला भारतीय बल्लेबाजों के सामने ज्यादा सफल नहीं रहा। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत INDIA ने निर्धारित ओवरों में जीत के लिए 256 रन का बड़ा लक्ष्य न्यूज़ीलैंड के सामने रखा।
अभिषेक और संजू की मजबूत शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी INDIA की टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए धीरे-धीरे रन गति को तेज किया। चौथे ओवर में तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 24 रन बटोर लिए, जिससे टीम का स्कोर तेजी से 50 के पार पहुंच गया।

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पावरप्ले के बाद INDIA का स्कोर 6 ओवर में 92 रन तक पहुंच गया था। हालांकि 8वें ओवर में रचिन रविंद्र ने अभिषेक शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। अभिषेक ने 21 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली।
8 ओवर में INDIA का शतक
तेज शुरुआत के चलते INDIA ने सिर्फ 8 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाते हुए शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही।
ईशान किशन का भी धमाका
15वें ओवर तक INDIA ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। इसी ओवर में ईशान किशन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इससे भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
नीशम का एक ओवर में तीन विकेट
16वें ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज जेम्स नीशम ने शानदार वापसी करते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। पहले संजू सैमसन 46 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद ईशान किशन भी 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बिना खाता खोले आउट हो गए।
उस समय INDIA का स्कोर 16 ओवर में 204/4 था और मैच में रोमांच बढ़ गया।
शिवम दुबे की आतिशी फिनिशिंग
मध्य ओवरों में विकेट गिरने के बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या आउट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे ने अंतिम ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जेम्स नीशम की गेंदों पर 24 रन बटोर लिए।

शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिससे INDIA का स्कोर 256 रन तक पहुंच गया। आखिरी 5 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने 52 रन बनाए।
टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर
टूर्नामेंट में INDIA ने लीग चरण में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हालांकि सुपर-8 में उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में INDIA ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं न्यूजीलैंड की टीम लीग चरण में अपने ग्रुप में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रही। सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इंग्लैंड से उसे करीबी हार मिली। लेकिन श्रीलंका पर बड़ी जीत के चलते टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।
US-IRAN WAR पर Russia सख्त, कहा-अंतरराष्ट्रीय कानून खत्म, कर डाली P-5 की बैठक बुलाने की मांग
Fringe Theory: Ayatollah Ali Khamenei की मौत की ख़बर झूठी ? Iran का US-Israel के साथ Bluff Game !

