IND Vs PAK की तैयारी पूरी, टीम इंडिया मचाएगी धमाल !
क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता IND Vs PAK एक बार फिर सुर्खियों में है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम सवालों के जवाब दिए। हैंडशेक विवाद से लेकर कोलंबो की पिच, उस्मान तारिक और प्लेइंग इलेवन तक, कप्तान सूर्या ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की।
IND Vs PAK मैच पर सूर्या की दो टूक
IND Vs PAK मैच को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि भारतीय टीम पहले से पूरी तैयारी में थी। उन्होंने कहा कि टीम तय शेड्यूल के अनुसार तैयारी कर रही थी और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थी। “हमारी फ्लाइट्स बुक थीं और हम मुकाबले के लिए तैयार थे।” इस बयान से साफ है कि टीम इंडिया किसी भी परिस्थिति में मानसिक और रणनीतिक रूप से मजबूत स्थिति में है।
कोलंबो की पिच पर क्या बोले कप्तान?
भारत-पाकिस्तान का ये हाई-वोल्टेज मुकाबला R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा। सूर्या ने कहा कि भारतीय टीम श्रीलंका में कई द्विपक्षीय सीरीज खेल चुकी है, इसलिए यहां की परिस्थितियां नई नहीं हैं। हालांकि पाकिस्तान की टीम लगभग एक हफ्ते पहले से श्रीलंका में मौजूद है, लेकिन भारतीय कप्तान ने साफ कर दिया कि उनकी टीम भी हालात से परिचित है।

अभिषेक शर्मा पर मज़ाकिया अंदाज़
जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान की ओर से अभिषेक शर्मा को खिलाने की इच्छा जताई गई है, तो सूर्या ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया— “अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है, हम उन्हें खिलाएंगे।” ये बयान माहौल को हल्का करने वाला था, लेकिन इससे ये भी संकेत मिला कि टीम संयोजन को लेकर अंतिम फैसला रणनीति के आधार पर होगा।
IND Vs PAK में हैंडशेक होगा या नहीं?
मैच से पहले और बाद में हैंडशेक को लेकर भी सवाल उठा। इस पर सूर्यकुमार यादव ने हंसते हुए कहा— “इसे मैच के समय पर छोड़ दीजिए। आप आज अच्छी नींद लीजिए, कल देखिए क्या होता है।” उनके इस जवाब से साफ है कि टीम का पूरा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर है, किसी विवाद पर नहीं।
सबसे बड़ा सवाल: अतिरिक्त पेसर या स्पिनर?
IND Vs PAK मुकाबले में प्लेइंग इलेवन सबसे अहम रहने वाली है। कप्तान ने माना कि एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज या अतिरिक्त स्पिनर के बीच चुनाव करना आसान नहीं है। टीम के पास क्वालिटी पेसर भी हैं और बेहतरीन स्पिनर भी। ये रणनीतिक फैसला मैच की दिशा तय कर सकता है।

उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सूर्या?
उस्मान तारिक को लेकर उठ रहे सवालों पर सूर्या ने कहा कि भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्षी खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा जताया।
‘हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे’
पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने भी मुकाबले से पहले कहा कि उनकी टीम मानसिक रूप से तैयार है। उन्होंने माना कि विश्व कप में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इस बार वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। “हम इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे।”
IND Vs PAK: ग्रुप में कौन करेगा टॉप ?
कोलंबो में होने वाला ये मुकाबला ग्रुप की शीर्ष स्थिति तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। ऐसे में टीम संयोजन, पिच की समझ और मानसिक मजबूती — तीनों निर्णायक होंगे। IND Vs PAK सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं से जुड़ा मुकाबला है। अब देखना होगा कि इस बार बाज़ी किसके हाथ लगती है।
CM Yogi: हर व्यक्ति स्वयं को शंकराचार्य नहीं लिख सकता, कानून सबके लिए बराबर
