T20 WC 2026: IND Vs PAK मैच पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से खेला बड़ा दांव !
IND Vs PAK: क्रिकेट जगत के सबसे बड़े रोमांच यानी भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर काले बादल मंडराने लगे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगा।

शहबाज शरीफ का IND Vs PAK मैच पर बड़ा बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मैच के बहिष्कार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ये निर्णय काफी सोच-समझकर लिया गया है। उन्होंने कहा:
“हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बहुत साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम इस मामले में बांग्लादेश के साथ खड़े हैं और मुझे लगता है कि ये एक बहुत ही सही फैसला है।”

क्यों उठ रहा है बहिष्कार का मुद्दा?
दरअसल, ये पूरा विवाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद शुरू हुआ। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी (ICC) ने उसे टूर्नामेंट से हटा दिया। पाकिस्तान का कहना है कि वे बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।
IND Vs PAK: PCB की चुप्पी और ICC का स्टैंड
हैरानी की बात ये है कि जहां एक ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बयान दे रहे हैं, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।
- PCB का रुख: आधिकारिक तौर पर आईसीसी को मैच के बहिष्कार के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है।
- ICC का रुख: जब तक पीसीबी आधिकारिक तौर पर लिखित में शिकायत या बहिष्कार की जानकारी नहीं देता, तब तक आईसीसी शेड्यूल में बदलाव नहीं करेगा। फिलहाल, शेड्यूल में IND Vs PAK मैच यथावत बना हुआ है।
सूर्यकुमार यादव ने दिया करारा जवाब
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे घटनाक्रम पर बेबाकी से अपनी राय रखी है। कोलंबो जाने की तैयारी कर रही टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि पाकिस्तान का फैसला उनके हाथ में नहीं है। सूर्या ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“पाकिस्तान के फैसले मेरे कंट्रोल में नहीं हैं, काश होते! हमें मैच खेलने के लिए कहा गया है और हम खेलेंगे। अगर मैच तैयार है, तो हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने जरूर जाएंगे।”
सूर्यकुमार ने आगे याद दिलाया कि भारत का हालिया प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है और टीम उसी लय को बरकरार रखने के लिए तैयार है।
T20 WC 2026: हार के डर से भागा पाकिस्तान, वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा भारत के खिलाफ मैच !
Iran में सिलसिलेवार धमाके, कई लोगों की मौत, क्या अमेरिका ने हमला कर दिया ?
