हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार के सख्त निर्देश… विभागों को ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्द इस्तेमाल करने की मनाही.
Chandigarh : हरियाणा की Nayab Singh Saini सरकार ने नया आदेश जारी किया है… जिसके तहत आधिकारिक कार्यों और पत्राचार में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगा दी है. सैनी सरकार ने ये साफ कर दिया है कि अब किसी भी विभाग की ओर से SC/ST यानी अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संदर्भ में Harijan और Girijan जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
सरकार ने सख्ती से दिए निर्देश

Haryana Govt. ने सभी विभागों को कुछ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल पर सख्त हिदायत दी है. सैनी सरकार ने अपने सभी विभागों को ये निर्देश दिया है कि सरकारी पत्राचार और दूसरे आधिकारिक कामों में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संदर्भ में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल ना किया जाए.
भारत के संविधान का दिया हवाला
सरकार ने निर्देशों में साफ किया है कि देश के संविधान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए, इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है. लिहाजा सभी आधिकारिक कामों में सिर्फ संविधान में बताई गई अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शब्दावली का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
केंद्र सरकार के निर्देश, कड़ाई से हो पालन

आदेश में कहा गया है कि सरकार के संज्ञान में आया है कि पहले के जारी निर्देशों के बावजूद कुछ विभागों में अब भी ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने और सभी आधिकारिक मामलों में इन शब्दों का प्रयोग तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल हाल फिलहाल में कुछ ऐसी शिकायतें सामने आई थी जिसमें हरिजन और गिरिजन जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था. कई बार समाज की ओर से भी इस को लेकर आपत्ति जताई गई थी… जिसके बाद अब सरकार ने इसे लेकर सख्ती से फैसला लिया है.
गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं को राहत

हरियाणा की Nayab Singh Saini सरकार की ओर से हाल ही में उन महिलाओं को बड़ी राहत दी है, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है. सरकार ने Third और Fourth Stage Cancer, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और Skill Cell Anemia से पीड़ित गरीब महिलाओं के लिए भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Yojna) का लाभ देने का ऐलान किया है.
इस तरह मिल रहा महिलाओं को लाभ
अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Haryana में गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं को हर महीने 3,200 रुपए दिए जाते थे. अब उन्हें Deen Dayal Lado Laxmi Yojna के तहत भी 2,100 रुपए मिलेंगे. कुल मिलाकर अब उन्हें 5,300 रुपए मिलेंगे. हलांकि लाडो लक्ष्मी योजना की रकम में से 1,100 रुपए बच Bank Account में डाले जाएंगे जबकि बची हुई 1,000 रुपए की राशि सावधि बैंक खाते यानी RD में ट्रांसफर किए जाएंगे.
