सांकेतिक तस्वीर
बराक ओबामा ने बताया Alien और Area 51 का पूरा सच
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने हाल ही में Alien को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे एक बार फिर पूरी दुनिया में एलियंस (aliens) और यूएफओ पर चर्चा तेज हो गई है।

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या Alien सच में होते हैं, तो उन्होंने कहा कि “वे असली हैं।” हालांकि उन्होंने तुरंत ये भी स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद कभी Alien को नहीं देखा है।
उनका ये बयान सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है।
Area 51 और Alien की साजिशों पर क्या बोले ओबामा?
ओबामा ने ये भी साफ किया कि Alien को नेवादा में स्थित अमेरिकी एयरफोर्स के सीक्रेट बेस एरिया 51 में नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि वहां किसी तरह की अंडरग्राउंड सीक्रेट फैसिलिटी नहीं है, जहां Alien छिपाए गए हों।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि अगर ऐसी कोई गुप्त जानकारी है भी, तो वह इतनी बड़ी साजिश होगी जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति से भी छिपाया गया होगा।
एरिया 51 क्या है?
एरिया 51 कई दशकों से Alien और रहस्यमयी UFO देखे जाने की कहानियों से जुड़ा रहा है। हालांकि अमेरिकी सरकार ने 2013 में पहली बार आधिकारिक रूप से इस बेस के अस्तित्व को स्वीकार किया।
जानकारी के अनुसार, यहां आधुनिक और सीक्रेट सैन्य विमानों का परीक्षण किया जाता है। लंबे समय से ये जगह साजिश सिद्धांतों और Alien से जुड़ी कहानियों का केंद्र रही है।
UFO से UAP तक: बदला नाम, बढ़ी जांच
अब UFO को आधिकारिक तौर पर Unidentified Anomalous Phenomena (UAP) कहा जाता है। इन घटनाओं की जांच के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग Pentagon ने All-domain Anomaly Resolution Office (AARO) नाम का एक विशेष कार्यालय बनाया है।

अमेरिकी कांग्रेस ने भी कानून पारित किए हैं ताकि ऐसी घटनाओं से जुड़ी अधिक जानकारी जनता के सामने लाई जा सके। इससे साफ है कि Alien और UAP को लेकर अब पहले से ज्यादा गंभीरता दिखाई जा रही है।
क्या Alien सच में मौजूद हैं?
अब तक पृथ्वी के बाहर जीवन का कोई पुख्ता वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है। लेकिन वैज्ञानिक Alien की खोज में लगातार जुटे हुए हैं।
SETI@Home प्रोजेक्ट
1999 में Alien जीवन की खोज के लिए SETI@Home नाम का प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इसमें दुनिया भर के लाखों लोगों ने अपने कंप्यूटर के जरिए रेडियो सिग्नलों का विश्लेषण किया।
ये सिग्नल प्यूर्टो रिको स्थित Arecibo Observatory से प्राप्त होते थे। साल 2020 में केबल टूटने से ये विशाल रेडियो टेलीस्कोप गिर गया और प्रोजेक्ट बंद हो गया।
21 वर्षों में 12 अरब से अधिक संभावित सिग्नल दर्ज किए गए, जिनमें से वैज्ञानिकों ने लगभग 100 खास संकेतों को आगे की जांच के लिए चुना है।
FAST रेडियो टेलीस्कोप से दोबारा जांच
अब इन संभावित संकेतों की जांच चीन के विशाल FAST radio telescope से की जा रही है। ये दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप माना जाता है और Alien जीवन की खोज में अहम भूमिका निभा रहा है।
Alien का रहस्य अभी बाकी ?
Alien को लेकर उत्सुकता और बहस लगातार बढ़ रही है। भले ही अभी तक पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन वैज्ञानिक खोज और सरकारी जांच ये दिखाती है कि इस विषय को गंभीरता से लिया जा रहा है।
बराक ओबामा के बयान ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है — क्या ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? इसका जवाब अभी भविष्य की वैज्ञानिक खोजों पर निर्भर करता है।
T-20 WC 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, जानिए क्या है नियम !
Pakistan के साथ युद्ध का खतरा ? PM Modi ने दे दिया स्पष्ट संदेश
IND Vs PAK: हैंडशेक, उस्मान तारिक और कोलंबो की मिस्ट्री, Suryakumar Yadav ने खोल दिए सारे पत्ते !
