Maruti के बाद देश में सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी Hyundai दे रही है मौका, अपनी Car का सपना पूरा करने का. 2025 के मॉडलों पर Big Discount. जानिए सभी Offers.
New Delhi : बढ़ती इनपुट लागत की वजह से नए साल में Hyundai ने अपनी सभी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है जो 1 जनवरी से लागू भी हो गया है. दूसरी तरफ South Korean कंपनी ने India में अपनी पैसेंजर गाड़ियों पर ₹1.69 लाख तक के Discounts देने का भी ऐलान किया है. हालांकि ये Discounts सिर्फ उन गाड़ियों पर मिलेंगे जिनका निर्माण पिछले साल यानी 2025 में हुआ था. साथ ही ये फायदे 31 January तक या Stock Finish होने तक ही मिल सकेंगे.
Test Drive लिया तो बेनिफिट लिया
Hyundai के इस ऐलान के बाद अगर आप भी इस कंपनी की गाड़ी खरीदने जा रहे हैं या प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपको जान लेना चाहिए. Hyundai के मुताबिक ये फायदे सिर्फ उन ग्राहकों को मिलेंगे जो 1 जनवरी से 31 जनवरी के बीच Test Drive लेंगे. साथ ही हर मॉडल पर मिलने वाले ज्यादातर फायदे भी बताए गए हैं.
Grand i10 Nios पर सुपर बेनिफिट्स

सबसे पहले बात करें कंपनी के सबसे छोटे सेग्मेंट Hyundai Grand i10 Nios की तो कंपनी की तरफ से कुल ₹1,43,808 तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. इसमें ₹73,808 की GST दर में कटौती शामिल है, जबकि ₹70,000 तक के Aditional Benifits दिए जा रहे हैं. Grand i10 Nios के बेस मॉडल की कीमत ₹5.55 लाख (Ex-Showroom) से शुरू होती है और इसके Top Model की कीमत ₹7.92 लाख (Ex-Showroom) तक जाती है.
Hyundai Exter पर सबसे ज्यादा फायदे

i10 के अलावा कंपनी अपनी छोटी SUV Exter पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है. खास बात ये है कि Exter पर इस वक्त Hyundai की तरफ से सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आप ये गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो इस पर कुल ₹1,69,209 तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसमें ₹89,209 की GST दर में कटौती शामिल है, जबकि SUV पर Aditional Benifits ₹80,000 तक के दिए जा रहे हैं. इस तरह से आप ₹1,69,209 का पूरा फायदा उठा सकते हैं. हालांकि अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से Total Benifits बदल भी सकते हैं.
Hyundai Aura पर सबसे कम फायदे
Maruti की Most Selling Car Dzire को टक्कर देने वाली Hyundai Aura पर सबसे कम फायदे मिल रहे हैं. इस पर कुल ₹1,06,465 तक का ही डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें ₹78,465 की GST कटौती और ₹28,000 के Aditional Benifits शामिल हैं. वेरिएंट के हिसाब से कुल फायदे अलग-अलग हो सकते हैं.
इन गाड़ियों पर नहीं कोई डिस्काउंट

नए साल में भी गाड़ियों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है… जनवरी 2026 में Grand i10 Nios, i20, Aura, Exter, Verna और अल्काजार पर अच्छे फायदे मिल रहे हैं, लेकिन Venue और Creta जैसी मोस्ट सेलिंग कारों पर कोई फायदा नहीं दिया जा रहा. इसके अलावा, तमिलनाडु में Hyundai की तरफ से किसी भी कार पर फायदे नहीं दिए जा रहे.
