बागेश्वर बाबा: RSS के बिना आज भारत में हिंदुओं की स्थिति कहीं अधिक कमजोर
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा में आयोजित हिंदू एकता मंच से बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संघ के बिना आज भारत में हिंदुओं की स्थिति कहीं अधिक कमजोर होती।
‘RSS ने हिंदू समाज को संगठित किया’
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि RSS ने पिछले सौ वर्षों में गांव-गांव और गली-गली जाकर हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य किया है। डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा शुरू की गई ये परंपरा आज भी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत कर रही है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि RSS का शताब्दी वर्ष हिंदू समाज के लिए आत्मविश्वास और संगठन का प्रतीक है।

बागेश्वर महाराज ने मंच से ये भी स्पष्ट किया कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। जहां एकता होती है, वहीं अस्तित्व सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि बिना संगठन और सामूहिक सोच के कोई भी समाज लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रह सकता।

‘RSS ने हिंदू समाज को साहस दिया’
अपने संबोधन में धीरेंद्र शास्त्री ने देश की मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों पर चिंता जताई और कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज जातिवाद, भाषावाद और क्षेत्रवाद में बंटा रहा, तो भारत के हालात भी बांग्लादेश जैसे हो सकते हैं। ऐसी स्थिति केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मध्य प्रदेश और छतरपुर जैसे क्षेत्रों तक भी पहुंच सकती है।
उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि वो आपसी भेदभाव को छोड़कर एकजुट हो और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करे। शास्त्री के अनुसार, सौ वर्षों की संघ की तपस्या ने ही आज हिंदू समाज को संगठित होने का साहस और दिशा दी है।
बड़ बोले Trump की खुल गई पोल, Iran पर हमले के लिए तैयार नहीं US Army !
Haircare Tips: नारियल तेल में मिलाएं ये एक चीज, हेयर फॉल और डैंड्रफ जड़ से होगा खत्म !
NASA’s Artemis-2 Mission: 50 साल बाद अंतरिक्ष में इतिहास रचने की तैयारी
WhatsApp Account सुरक्षित रखना है? तुरंत ON करें ये जरूरी Security Feature
