Delhi में बढ़ते प्रदूषण पर सरकार का कड़ा फैसला… बिना PUCC नहीं मिलेगा Petrol. मंत्री सिरसा ने जनता से मांगी माफी… कहा ‘8 महीने में प्रदूषण खत्म करना असंभव‘
Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में लगातार होती ज़हरीली हवा को देख दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कड़ा फैसला लिया है… बढ़ते पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए बीजेपी सरकार ने कई सख्त फैसलों का ऐलान किया है. जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है. ये फैसला आमजन से लेकर वाहन चालकों और निर्माण क्षेत्रों तक पड़ेगा. दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने बताया कि इन कदमों का मकसद राजधानी Delhi की हवा साफ करना और लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है.
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सिरसा ने ऐलान किया है कि 18 दिसंबर से Petrol Pump पर उन गाड़ियों को फ्यूल नहीं मिलेगा, जिनके पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट यानि PUCC नहीं होगा. इस नियम की निगरानी कैमरों के जरिए की जाएगी ताकि कोई इन नियमों का उल्लंघन न कर सके. ऐसे में अगर कोई सरकारी नियमों का उल्लंघन करता है तो वाहन मालिकों और पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. Sirsa का दावा है कि सरकार के इस कदम से सड़कों पर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी.
सख्ती से लागू करने के आदेश
इसके अलावा Delhi के बाहर से आने वाले प्राइवेट व्हीकल्स को लेकर भी सख्त नियम लागू किए गए हैं. आसान भाषा में बताएं तो दूसरे राज्यों में रजिस्टर, BS-VI वाहन ही सिर्फ दिल्ली में Enter हो सकें. इससे पुराना कोई भी वाहन सीधा बैन कर दिया जाएगा. ये फैसला खासतौर पर उन वाहनों पर लागू होगा, जो ज्यादा धुआं छोड़ते हैं और ज्यादा पॉल्यूशन फैलाते हैं. दिल्ली की सीमाओं पर तैनात एजेंसियों को इस नियम को सख्ताई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही निर्माण गतिविधियों से होने वाले धूल प्रदूषण पर भी सरकार ने सख्ती दिखाई है. Delhi में ईंट, रेत, सीमेंट जैसी निर्माण सामग्रियों के ट्रांस्पोर्टेशन पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है. नियम तोड़ने वालों के पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी.
केजरीवाल, राहुल, प्रियंका पर निशाना

Manjinder Singh Sirsa ने पहले ही आम आदमी पार्टी सरकार और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि मौजूदा सरकार को ‘प्रदूषण की बीमारी विरासत में मिली है. मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं, लेकिन 7-8 महीने में Pollution को पूरी तरह खत्म करना असंभव है’. सिरसा ने कांग्रेस नेताओं पर भी तंज कसते हुए कहा कि पिछले साल इससे बुरे हालात में भी Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi ने कोई मास्क नहीं पहना था… लेकिन अब ये लोग Mask लगाकर घूम रहे हैं, जो कि बदले की राजनीति का जीता जागता नमूना है.
