हरियाणा के गुरुग्राम-फरीदाबाद में गूंगा-बहरा गैंग का भंडाफोड़… 2 गिरफ्तार, 19 वारदातें कबूलीं. मोबाइल-लैपटॉप चुराकर भेजते थे चेन्नई
Gurugram : Cyber City Gurugram से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पुलिस ने गूंगा-बहरा बनकर घरों में घुसकर चोरी करने वाली एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है. ये गैंग दिन में घरों की रेकी करता था और फिर सुबह 3-4 बजे के बीच चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. मुख्य रूप से मोबाइल, लैपटॉप जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने के बाद ये लोग Chennai में अपने साथियों को बेचने के लिए भेजते थे.
कैसे काम करता था गैंग?

रेकी और ढोंग – आरोपी चोर गूंगा-बहरा होने का नाटक करते थे… हाथ में डायरी और पर्ची लेकर घरों और पीजी में जाते और जहां दान के नाम पर लोगों से बात करने के बहाने रेकी करते थे.
सुबह के वक्त चोरी – साफ-सुथरे कपड़े पहनकर और मुंह पर मास्क लगाकर सुबह 3-4 बजे रेकी किए गए घरों में घुसते और लैपटॉप, मोबाइल जैसे कीमती सामान चुराते थे.
चेन्नई में बिक्री – चोरी का सामान कोरियर या ट्रेन के जरिए चेन्नई भेजा जाता था जहां इनके साथी सामान के पुर्जे निकालकर बेचते थे.
पांच साल से एक्टिव – ये गैंग पिछले पांच साल से दिल्ली में रह रहा था लेकिन गुरुग्राम और फरीदाबाद के पॉश इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था.
कैसे हुई चोरों की गिरफ्तारी?

9 सितंबर को DLF फेज-3 में एक शिकायत मिली कि U Block में एक घर से 2 लैपटॉप और 1 मोबाइल चोरी हुए हैं… Crime Branch Sector-43 ने गहनता से मामले की जांच शुरू की और गुरुवार को दिल्ली के कालका गढ़ी से दोनों आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में पता चला कि वे दिल्ली में किराए के कमरे में रहते थे और गुरुग्राम-फरीदाबाद में वारदातें करते थे. पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया और 19 चोरी की वारदातों का खुलासा किया.
चोरों का चेन्नई कनेक्शन

Delhi के कालका गढ़ी से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सी. बाबू और प्रभु है जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के बोड़ीगुटापल्ले गांव के निवासी हैं. Gurugram Police का कहना है कि मामले में जांच जारी है और दोनों से पूछताछ करके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है… इसी के साथ Chennai में चोरी का सामान खरीदने वाले नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है.
मिलता जुलता एक और गिरोह
यह मामला दिल्ली में पकड़े गए एक और गैंग से काफी मिलता-जुलता है जहां तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के चोर गूंगा-बहरा बनकर चोरी करते थे… दिसंबर 2024 में Delhi Police ने साकेत में ऐसे ही एक गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा था जिनके पास से 16 मोबाइल और 6 लैपटॉप बरामद हुए थे. वे भी चेन्नई ही में चोरी का सामान बेचते थे.
