CM Yogi का समाज को बांटने वाली राजनीति पर कड़ा प्रहार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Yogi Adityanath ने सीतापुर दौरे के दौरान समाज को बांटने वाली राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। मूर्ति स्थापना दिवस और भव्य भंडारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर लोगों को गुमराह करने वालों से सतर्क रहने की अपील की।
CM Yogi ने क्यों दी एकजुट रहने की चेतावनी ?
सीतापुर के तपोधाम आश्रम में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि जो नेता जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करते हैं, उनके बहकावे में आने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “अगर आप बंट गए, तो कटने के रास्ते भी खुल जाएंगे” — ये केवल एक चेतावनी नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सामाजिक एकता से जुड़ा गंभीर संदेश है।
सनातन धर्म और राष्ट्र की मजबूती पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि अगर सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा। सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर सनातन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी होगी, क्योंकि विभाजन की राजनीति अंततः देश को नुकसान पहुंचाती है।
बांग्लादेश मुद्दे पर CM Yogi की दो टूक
अपने भाषण में सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रोज हिंदुओं, विशेषकर दलित हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, तब तथाकथित मानवाधिकार संगठन और राजनीतिक दल मौन क्यों हैं। उन्होंने कहा कि केवल कुछ हिंदू संगठन और धर्माचार्य ही इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं।
देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है – CM Yogi
सीएम योगी ने विश्वास जताया कि भारत आज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और एक बड़ी वैश्विक ताकत बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे जाति और झूठे वादों के नाम पर समाज को तोड़ने वालों से सावधान रहें, क्योंकि देश का दुश्मन हमेशा अवसर की तलाश में रहता है।
CM Yogi का स्पष्ट संदेश
मुख्यमंत्री का संदेश साफ था —
एकता में शक्ति है
विभाजन विनाश का कारण बनता है
राष्ट्र और धर्म की मजबूती समाज की एकजुटता से जुड़ी है
RSS कहेगा तो पद छोड़ दूंगा… 75 Not Out पर मोहन भागवत की ‘खरी-खरी’


