Boat capsized in Bahraich:उत्तर प्रदेश के बहराइच में नाव पलटी, 20 से ज्यादा लोग लापता
Boat capsized in Bahraich: बहराइच में कौड़ियाला नदी में बड़ा हादसा
Bahraich Boat capsized Update
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले (Bahraich) से एक दुखद घटना सामने आई है। जिले की कौड़ियाला नदी में एक नाव पलट जाने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में सवार 20 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं।
Bahraich में राहत-बचाव कार्य जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना कर दी गई हैं। दोनों टीमें नदी में खोजबीन कर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

CM योगी ने जताया दुख, राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की दुर्घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है. और अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं
इस दुर्घटना पर डीजीपी मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है। पुलिस मुख्यालय से लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई आंखों देखी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव में सवार लोग नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज धार के कारण संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। हादसे के बाद नदी किनारे अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोग कर रहे हैं मदद
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। हालांकि, अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
फिलहाल राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हर संभव प्रयास से लापता लोगों को खोजने की कोशिश की जा रही है।