असदुद्दीन ओवैसी के ‘भारत माता की जय‘ न कहने से हंगामा… कहा – भारत का संविधान ‘We The People of India‘ से शुरू ‘भारत माता की जय’ से नहीं. बयान से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति
Mumbai : Maharashtra में बीएमसी चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले बयान बहादुरों ने अपना काम शुरू कर दिया है… अकोला में AIMIM Chief Asaduddin Owaisi के ‘भारत माता की जय’ न बोलने के बयान ने नया हंगाम खड़ा कर दिया है… बीजेपी हो या कांग्रेस पार्टी, या फिर सत्ताधारी महायुति ही क्यों न हो… सब के सब ओवैसी के इस बयान का एक सुर में विरोध कर रहे हैं. अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर तीखा बयान दे डाला और कहा, “संविधान We The People से शुरू होता है, भारत माता से नहीं”. Owaisi ने जोर देते हुए ये भी कहा कि “हमारे देश का संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने, और अपने विचार व्यक्त करने की पूरी आजादी देता है”.
संविधान ने दी मजहब पर चलने की आजादी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “मजहब पर चलने की आजादी हमें हमारे संविधान ने ही दी है. संविधान में साफ-साफ लिखा है कि आपको अपने मजहब पर चलने की आजादी है… आपको सोचने की आजादी है. ये आजादी आपको लिखकर दी गई है”. ओवैसी ने आरोप लगाया कि BJP और RSS से जुड़े लोग मुसलमानों से कह रहे हैं कि हम अल्लाह को छोड़कर किसी और की इबादत करें, ये तो संविधान के खिलाफ है.
अल्लाह कहने को मजबूर किया जाए तो…???

इसके आगे Owaisi कहते हैं कि “अगर अल्लाह कहने को मजबूर किया जाए तो?”… AIMIM चीफ ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि “अगर आज कोई ये कहे कि इस मुल्क में रहना है तो खुदा बोलना पड़ेगा, तो आप उसे क्या जवाब देंगे?” उन्होंने कहा कि “हम Allah की इबादत पहले करते हैं. हमारा संविधान हमें इसकी इजाजत देता है. मजहब पर चलने की आज़ादी, हमारा संवैधानिक अधिकार है”.
देश पहले है और धर्म बाद में- बीजेपी

Owaisi के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा हो गया है… वैसे भी BMC Elections सिर पर हैं. ऐसे में नेता जी को लपेटे में लेने का मौका भला कौन छोड़ना चाहेगा. भाजपा और हिंदुत्व संगठनों ने खुल कर ओवैसी के खिलाफ हल्लाबोल कर दिया है… BJP Mumbai अध्यक्ष अमित साटम ने कहा “ओवैसी हमेशा नफरत की राजनीति करते हैं. उन्हें अगर अपने देश से प्यार नहीं तो वो यहां क्यों हैं? हमारे लिए देश पहले है और धर्म बाद में”.
ओवैसी के बयान, महाराष्ट्र में सियासी उबाल
वहीं ओवैसी के बयान के बाद एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता Sanjay Nirupam ने उन्हे जिहादी मानसिकता वाला नेता बताया है… साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी ओवैसी को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कहा कि “भारत देश से बड़ा कोई धर्म नहीं है. अगर Owaisi को भारत माता की जय नहीं बोलना. तो वो मादरे वतन बोल सकते हैं… कुछ तो बोलना ही होगा”. अब देखते हैं बीएमसी चुनाव से पहले आया ओवैसी का ये बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति पर क्या असर डालता है.
