दिल्ली में स्पेशल सेल का एक्शन… Lawrence Bishnoi Gang की खूंखार डॉन नेहा उर्फ खुशनुमा अंसारी गिरफ्तार. नेहा के BF बॉबी कबूतर को भी दबोजा. मूसेवाला मर्डर केस से जुड़े तार
New Delhi : लॉरेंस बिश्नोई गैंग… ये नाम आज पूरे देश में टेरर का दूसरा नाम बन चुका है… हरियाणा-पंजाब से लेकर मायानगरी Mumbai तक बिश्नोई गैंग का खौफ कायम होने लगा है. आज इस नेटवर्क की कमर तोड़ने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ी कामयाबी मिली है, जिसने बिश्नोई गैंग और ड्रग्स सिंडिकेट के आरोपों से जुड़ी लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ Neha को गिरफ्तार कर लिया है. नेहा, Lawrence Bishnoi Gang में गनमैन कहे जाने वाले बॉबी कबूतर की Girl Friend बताई जा रही है. साथ ही दावा किया जा रहा है कि बॉबी कबूतर Lawrence Bishnoi Gang को हथियारों की खेप मुहैया करवाता है. बॉबी कबूतर Asia के एक बड़े आर्म्स सप्लायर और India में अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर कहे जाने वाला सलीम पिस्टल से Weapons लेता था.
पंजाब से मुंबई तक बड़े कारनामे

सलीम पिस्टल को पहले ही India-Nepal Border से गिरफ्तार किया जा चुका है जो Pakistan ISI के लिए काम करता था. पंजाब का मुसेवाला हत्याकांड हो या फिर Film Actress Disha Patani के घर फायरिंग का मामला हो, कई बड़ी संगीन वारदातों में Bobby Kabootar, लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग को गलत तरीकों से हथियार सप्लाई की एक मुख्य जरिया रहा है.
कैद में कबूतर की लैला खुशनुमा
अब Bobby Kabootar उर्फ महफूज के साथ उसकी गर्लफ्रेंड और दो गुर्गों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस ने धर दबोचा है. पहले चंडीगढ़ की Lady Don दीपा, फिर Lady Don जोया खान और अब Lady Don Neha के सामने आने के बाद ऐसा लगने लगा है जैसे बिश्नोई गैंग में अब Lady Don भी सुपर एक्टिव हो गई हैं. पुलिस के मुताबिक Bobby Kabootar की गर्लफ्रैंड नेहा नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक Beauty Parlor चलाती है, और उसी की आड़ में Lawrence Bishnoi Gang के कारनामों को अंजाम देती है.
ड्रग्स के साथ गिरफ्तार मेडम ‘जहर’

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने Bobby Kabootar की गर्लफ्रेंड को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. इसके अलावा उसके दो और गुर्गे भी पकड़े गए हैं जिनके नाम मोहम्मद राजी खान और शाहबाज हैं. ये चारों गिरफ्तारी दिल्ली के महिपालपुर फ्लाई ओवर के पास से की गई हैं. Bobby की गर्लफ्रैंड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि बॉबी और Lady Don Neha पिछले 7 साल से जुड़े हैं. इसके पहले Hashim Baba की बेगम Lady Don Zoya भी गैंग के ऑपरेशन संभालती थी जिसे कुछ दिन पहले पकड़ा गया है और अब सलाखों के पीछे है.
मूसेवाला मर्डर केस से जुड़े तार

पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो Sidhu Moose Wala मर्डर से पहले रेकी करने में Bobby Kabootar शामिल था. जांच में सामने आया है कि बॉबी ने पंजाबी सिंगर मुसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी. उसने Moose Wala की मूवमेंट और रूट की जानकारी इकट्ठा की थी जिसके बाद इस सनसनीखेज़ हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मूसेवाला की रेकी करने वाले एक और गैंगस्टर शाहरुख से भी Bobby Kabootar टच में था.
कबूतर और उसकी लैला खोलेंगे राज़?
आपको याद होगा मई 2022 में दिनदहाड़े Punjabi Singer Sidhu Moose Wala की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में Delhi Police की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट काफी वक्त से बॉबी की तलाश में थी. बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी Bobby लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान और नाम का इस्तेमाल करके पुलिस को चकमा दे रहा था. लेकिन अब टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर Special Cell ने उसे राजधानी दिल्ली से दबोच लिया है और अब कबूतर और उसकी लैला से पूछताछ करके Bishnoi Gang से जुड़े राज उगलवा की कोशिश की जा रही है.
