CM Yogi का सख्त संदेश, Kashi के विकास-विरासत संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने काशी दौरे के दौरान, काशी (Kashi) को लेकर चल रही कथित साजिशों और दुष्प्रचार पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि काशी के भौतिक और सांस्कृतिक विकास के खिलाफ लगातार साजिशें रची जा रही हैं. कुछ लोगों ने काशी को बदनाम करने के लिए फिरौती तक ली है, लेकिन इसके बावजूद सरकार काशी के समग्र विकास और विरासत संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले या काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण से पहले प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या मात्र 5 हजार से 25 हजार के बीच रहती थी. आज काशी में रोजाना 1.25 लाख से 1.50 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि काशी के इस विकास ने देश की GDP में लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जो इसकी आर्थिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाता है.
CM Yogi का कांग्रेस को करारा जवाब
सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों को बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि AI आधारित फर्जी वीडियो बनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है और सनातन धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में स्थित मंदिरों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, बल्कि उन्हें परियोजना के तहत संरक्षित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि काशी के मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट ऐसे पवित्र स्थल हैं, जहां लोग अपने परिजनों को अंतिम विदाई देना चाहते हैं. इन घाटों पर हो रहे विकास कार्य सरकारी धन से नहीं, बल्कि बेहतर सुविधाओं और गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं, फिर भी इन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम किया जा रहा है.
गरिमामयी अंतिम संस्कार के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान मिले. सरकार इस बात का भी ध्यान रख रही है कि शवदाह के दौरान या उसके बाद राख गंगा में न जाए, जिससे गंगा नदी का प्रदूषण न बढ़े. बीओडी और सीओडी को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है.

उन्होंने ये भी बताया कि डोम समाज के सम्मान और उनकी परंपरागत भूमिका को बनाए रखने के लिए विकास कार्य इस तरह किए जा रहे हैं, जिससे उनके अधिकार और गरिमा पर कोई असर न पड़े. इसके तहत शवदाह प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, लकड़ी भंडारण, शौचालय, रैम्प, ड्रेनेज और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.
CM Yogi: Kashi को नहीं मिला अपेक्षित सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि काशी अविनाशी है और हर भारतवासी के मन में इसके लिए गहरी श्रद्धा है, लेकिन आजादी के बाद जिस समग्र विकास और सम्मान की काशी हकदार थी, वो उसे लंबे समय तक नहीं मिला. पिछले 11 से 11.5 वर्षों में काशी ने अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए भौतिक विकास के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुआ है.
काशी के लिए 55 हजार करोड़ की परियोजनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये काशी का सौभाग्य है कि उसका प्रतिनिधित्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में करते हैं. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में काशी की पुरातन पहचान को संरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि काशी के लिए 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से लगभग 36 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं.
क्या सच में AR Rahman को मुसलमान होने के कारण नहीं मिल रहा काम ? Shaan ने बताया सच !
Dhirendra Krishna Shastri: RSS न होता तो इतने हिंदू भी न बचते…
