Bangladesh की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन… काफी समय से थीं बीमार. एक दिन पहले ही तीन जगहों से भरा था चुनाव के लिए नामांकन.
Dhaka : बांग्लादेश की पूर्व पीएम और Bangladesh Nationalist Party (BNP) की चेयरपर्सन Begum Khaleda Zia का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. हालांकि एक दिन पहले ही पूर्व PM ने संसदीय चुनाव के लिए पर्चा भरा था. नामांकन पत्र जमा करने के आखिरी दिन उन्होंने 3 जगहों से पर्चा भरा था. पड़ोसी देश में फरवरी में चुनाव कराए जाने हैं. वहीं खालिदा के बड़े बेटे और BNP के चेयरमैन Tarique Rahman ने भी 2 सीटों पर पर्चा भरा है.
पांच जगहों से परिवार ने भरा पर्चा

बेगम खालिदा ज़िया और पार्टी के एक्टिंग चेयरमैन Tarique Rahman ने देश में 13वें नेशनल पार्लियामेंट्री चुनाव के लिए कुल 5 संसदीय सीटों से अपने पेपर जमा कराए थे. सोमवार को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन था और खालिदा बेगम की तरफ से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में उम्मीदवारी को लेकर पेपर कराए गए. जबकि रहमान के लिए 2 सीटों से अपने दावेदारी पेश की है. बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव कराए जाने हैं.
ढाका-17 और बोगरा-6 से भरा नामांकन
Local New Paper Dhaka Tribune का कहना है कि तारिक रहमान की ओर से ढाका-17 सीट के लिए उनका नामांकन पत्र कल ढाका डिविजनल कमिश्नर और रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में जमा करवाया गया था. ये पेपर BNP चेयरपर्सन के सलाहकार अब्दस सलाम, ढाका मेट्रोपॉलिटन नॉर्थ BNP संयोजक अमीनुल हक और DAB के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर फरहाद हलीम ने जमा कराए. इसके अलावा उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र बोगरा-6 सीट से भी अपनी दावेदारी पेश की है.
बीमारी को देखते वैकल्पिक उम्मीदवार भी उतारा

रहमान के अलावा उनकी मां और Bangladeshi Ex PM Khaleda Zia के लिए 3 सीटों से नामांकन पत्र जमा कराए गए. फेनी-1 सीट के लिए उनका नामांकन पत्र District Returning Officer के ऑफिस में BNP वाइस चेयरमैन अब्दुल अवल मिंटो और चुनाव समन्वयक मुंशी रफीकुल आलम ने जमा किया. तब यह भी कहा गया कि Begum Khaleda Zia की बीमारी को देखते हुए एक वैकल्पिक उम्मीदवार को तैयार रखा गया है.
नामांकन पत्र पर खालिदा के दस्तखत का दावा
Feni-1 Seat के अलावा सोमवार को ही Khaleda Zia की ओर से बोगरा-7 यानी गबतली-शाहजहांपुर और दिनाजपुर-3 सदर सीट के लिए पर्चा दाखिल किया गया था. नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान Khaleda के सलाहकार हिलालुज्जमां तालुकदार लालू ने कहा कि Ex PM अभी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं, और उन्होंने खुद ही नामांकन पत्र पर दस्तखत किए हैं.
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं खालिदा

Begum Khaleda Zia देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं. हालांकि उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामले दर्ज थे… लेकिन वह इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताती रहीं. जनवरी 2025 में Supreme Court ने उनके खिलाफ लगे अंतिम भ्रष्टाचार मामले से उन्हे बरी कर दिया था. कोर्ट के इस फैसले के बाद February 2026 में होने वाले आम चुनाव में उनके उम्मीदवार बनने का रास्ता साफ हो गया था. लेकिन पर्चा भरने के अगले ही दिन उनका निधन हो गया. खालिदा बेगम को आखिरी बार पिछले महीने 21 नवंबर को Dhaka Cant. में बांग्लादेश सेना के एक सालाना जलसे में देखा गया था, जहां वह व्हीलचेयर पर थीं. बीमार भी नजर आ रही थीं. उनके परिवार में बड़े बेटे Tarique Rahman हैं, जबकि उनके छोटे बेटे अराफात का 10 साल पहले 2015 में निधन हो चुका है.
