शनि देव से जुड़ी ये 5 चीजें सपने में देखना अत्यंत शुभ… अच्छे दिनों का इशारा. जानिए कौन सी हैं वो पांच चीज़ें. बदल जाएगी आपकी किस्मत.
Chandigarh : अगर धर्म-कर्म के कामों में आपकी रुचि है और आप भी देवताओं को मानते हैं तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है… हमारे ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है. आपने अक्सर लोगों को शनि देव से डरते देखा होगा. जब कि सच तो ये है कि शनि देव कर्मों के आधार पर फल देने वाले देवता हैं. इनकी कृपा जिस पर रहती है उसका जीवन सफल हो जाता है. हमेशा उन्नति और समृद्धि से भरा रहता है. लेकिन अगर Shani Dev की वक्र दृष्टि किसी इंसान पर पड़ जाए तो उसे तबाह भी कर देती है. स्वप्न शास्त्र यानि सपनों के अर्थ के अनुसार सपने में शनि देव या उनसे जुड़ी पांच चीजों का दिखना काफी शुभ माना जाता है. अगर ये पांच चीज़ें आपको दिख जाएं तो शनि देव की सीधी कृपा आपके ऊपर बरस सकती है.
कौआ या काला कुत्ता दिखना शुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में काला कुत्ता दिखाई देता है तो ये शनि देव की कृपा होने का सबसे बड़ा संकेत है… इसके अलावा अगर आपको सपने में कौआ दिखता है तो इसे शनि देव और पितरों की कृपा का साफ संकेत माना जाता है. ऐसे सपने बताते हैं कि आपकी जिंदगी की तमाम मुश्किलें जल्द ही खत्म होने वाली हैं.
हाथी पर आएं शनि महाराज तो…
अगर आपके सपने में शनि देव हाथी की सवारी करते दिख रहे हैं तो ये भी अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है… ये बताता है कि शनि देव आपके कर्मों से काफी खुश हैं और बहुत जल्द ही आपका भाग्य बदलने वाला है. ये संकेत आपके घर में किसी बड़ी खुशी के आने या फिर कोई बड़ा काम पूरा होने का इशारा भी हो सकता है.
सपने में शिवलिंग के दर्शन करना

ये तो हम सब जानते हैं कि शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक है… कहते हैं कि सपने में शिवलिंग का दिखाई देना शनि देव की अपार कृपा का संकेत हो सकता है. सपने में शिवलिंग दिखने का मतलब कि आपके सेहत, धन और पारिवारिक जीवन में कुछ अच्छा या बड़ा बदलाव आने वाला है. खासतौर पर अगर सपने में काले रंग का शिवलिंग दिखता है तो ये भगवान शिव और शनि देव की संयुक्त कृपा की पहचान है.
शनि मंदिर का सपने में दिखना

अगर आपको सपने में शनि देव का मंदिर दिख रहा है तो इसे भी काफी शुभ माना जाता है. ये संकेत दर्शाता है कि शनि महाराज की कृपा आप पर बनी हुई है और जल्द ही आपके रोजगार में बरकत आने वाली है. अगर आपको ऐसा सपना आया है तो याद से शनिवार को सरसों का तेल, काले तिल, खाने का सामान या फिर कम्बल का दान जरूर करना चाहिए.
शनि देव का आशीर्वाद
सबसे खास और अहम संकेत… अगर आप शनि देव को अपने सपने में आशीर्वाद की मुद्रा में देख लेते हैं तो समझिए आपकी लॉटरी लग गई है… शनि देव की अपार कृपा आप पर बरसने वाली है और आप मालामाल होने वाले हैं. क्योंकि शनि देव को आशीर्वाद की मुद्रा में देखना बहुत शुभ माना जाता है. क्योंकि ये जीवन में सकारात्मकता बढ़ने का संकेत माना जाता है. ये सपना देखने से आपकी कोई बड़ी समस्या या चिंता दूर होने का इशारा भी हो सकता है. जय शनि देव…
