Delhi Budget 2026-27: छात्राओं को साइकिल, मेधावी छात्रों को लैपटॉप-शिक्षा पर बड़ा फोकस
दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगभग 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए छात्रों और छात्राओं के लिए खास योजनाओं की घोषणा की।
शिक्षा सेक्टर को मिला बड़ा तोहफा
Delhi Government ने इस बार शिक्षा के लिए 19,148 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो कुल बजट का लगभग 18% है।
- 9वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल देने के लिए 90 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इससे करीब 1.3 लाख छात्राओं को लाभ मिलेगा और उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
- 10वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
हेल्थ और अन्य सेक्टर पर भी फोकस
Delhi बजट में नवजात शिशुओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा:
- स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 13,034 करोड़ रुपये
- परिवहन के लिए 12,613 करोड़ रुपये
- शहरी विकास के लिए 11,572 करोड़ रुपये
- सामाजिक कल्याण के लिए 10,537 करोड़ रुपये
- जलापूर्ति के लिए 9,000 करोड़ रुपये
सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है, जिसे जल्द लागू करने की बात कही गई है।
पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
Delhi की CM Rekha Gupta ने इस बजट को “ग्रीन बजट” बताया है। कुल बजट का 21% पर्यावरण संरक्षण के लिए रखा गया है।
- धूल-मुक्त सड़कों के विकास के लिए 1,352 करोड़ रुपये का आवंटन
- आपदा प्रबंधन के लिए आपात संचालन केंद्र की स्थापना
- नई सेमीकंडक्टर पॉलिसी का ऐलान
अन्य अहम घोषणाएं
- MCD के लिए 11,666 करोड़ रुपये का प्रावधान
- 74,000 करोड़ रुपये कर राजस्व का अनुमान
- आयुष्मान भारत योजना में ट्रांसजेंडर समुदाय को शामिल करने की पहल
PM Modi ने बताया तेल, गैस और खाद समेत 10 बड़े संकटों पर भारत का मजबूत प्लान

