Trump:अमेरिका के बिना NATO सिर्फ एक “कागज़ी शेर”
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz पर संकट के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने NATO देशों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका के बिना NATO सिर्फ एक “कागज़ी शेर” साबित हो सकता है।
NATO सहयोगियों पर Trump की नाराज़गी
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए NATO देशों पर निशाना साधा। उनका कहना था कि जब Iran के खिलाफ कार्रवाई की बात आई, तब NATO सहयोगी देश पीछे हटते नजर आए।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये देश संघर्ष के समय अमेरिका का साथ देने से कतराते हैं, लेकिन जब हालात सामान्य होने लगते हैं तो तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर शिकायत करने लगते हैं।
Trump की धमकी, कायरों हम इस बात को याद रखेंगे
Trump ने विशेष रूप से Strait of Hormuz का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुलवाना कोई जटिल काम नहीं है, बल्कि एक “आसान सैन्य कार्रवाई” हो सकती है। उनका मानना है कि इस जलमार्ग के बाधित होने से ही वैश्विक तेल कीमतों में उछाल आया है।
उन्होंने NATO देशों पर तंज कसते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को सुलझाने में मदद नहीं करना चाहते, जबकि उनके लिए ये जोखिम भी कम और आसान भी है, ट्रंप ने अंत में कहा- कायरों हम इस बात को याद रखेंगे!

NATO क्या है और इसकी भूमिका
NATO (North Atlantic Treaty Organization) की स्थापना 1949 में हुई थी। ये एक सैन्य गठबंधन है जिसमें अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देश शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस गठबंधन का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत ये है कि यदि किसी एक सदस्य देश पर हमला होता है, तो उसे सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा। वर्तमान में NATO में 30 से अधिक देश शामिल हैं जो आपसी सहयोग और सुरक्षा के लिए काम करते हैं।
Strait of Hormuz पर सबकी नज़र
Iran और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव, खासकर Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री मार्ग को लेकर, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है। तेल आपूर्ति और कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा प्रभाव दुनिया भर के देशों पर पड़ता है।
ट्रंप के हालिया बयान से ये साफ है कि NATO के भीतर एकजुटता और जिम्मेदारी को लेकर बहस और तेज हो सकती है।
Iran में सत्ता परिवर्तन की नई रणनीति? अमेरिका-इजराइल के ‘नए फॉर्मूले’ पर चर्चा तेज
